• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

27 अक्टूबर को केदारनाथ धाम के कपाट होंगे बंद

Writer D by Writer D
05/10/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
Kedarnath Dham

Kedarnath Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोपेश्वर। दशहरा पर्व पर बदरीनाथ और केदारनाथ ( Kedarnath ) के कपाट बंद होने की तिथि निश्चित कर ली गई है। पंचांग गणना के अनुसार केदारनाथ के कपाट भैयादूज 27 अक्टूबर और बदरीनाथ के कपाट 19 नवम्बर को शीतकाल के लिए बंद कर दिये जाएंगे।

बुधवार को दशहरा के पर्व पर बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूरी मौजूदगी में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा की। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवम्बर को दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर बंद होंगें जबकि 11 वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट बन्द होने की तिथि विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है।

इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 27 अक्टूबर को भैयादूज पर्व पर तुला लगन में प्रातः आठ बजे शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जाएंगे। कपाट बन्द होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली धाम से रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहूंचेगी तथा 29 अक्टूबर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी।

CM योगी ने तेंदुए के शावक को पिलाया दूध, नामकरण भी किया

दूसरी ओर द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने की तिथि भी विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है। इस बार मदमहेश्वर धाम के कपाट आगामी 18 नवम्बर को प्राप्त आठ बजे वृश्चिक लगन में शीतकाल के लिए बन्द किये जायेंगे।

भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने के बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली धाम से रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गौण्डार गांव पहुंचेगी और 21 नवम्बर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होगी।

Tags: baba kedarnathbadrinath close datekedarnath close dateUttarakhand News
Previous Post

CM योगी ने तेंदुए के शावक को पिलाया दूध, नामकरण भी किया

Next Post

सीएम भूपेश गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे आठ करोड़ का भुगतान

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
CM Bhupesh Baghel

सीएम भूपेश गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे आठ करोड़ का भुगतान

यह भी पढ़ें

Mithun Chakraborty

मसूरी में शूटिंग कर रहे मिथुन की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद हालत में सुधार

21/12/2020
Atishi

‘दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश…,’ मंत्री आतिशी का बड़ा दावा

12/04/2024
CS Upadhyay

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकताओं में : चंद्रशेखर उपाध्याय

02/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version