• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

90 घंटे चली IT की रेड, मीट कारोबारी ने स्वीकारी 100 करोड़ की अघोषित आय, मायावती से है कनेक्शन

Writer D by Writer D
09/11/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश
0
Zulfikar Ahmed Bhutto

Zulfikar Ahmed Bhutto

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एचएमए ग्रुप (HMA Group) के कार्यालय, कुबेरपुर स्थित स्लाटर हाउस, विभव नगर स्थित पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो (Zulfikar Ahmed Bhutto) के आवास, संजय प्लेस स्थित कार्यालय सहित 12 जगहों पर टीम ने छापामार (IT Raid) कार्रवाई को अंजाम दिया था। मंगलवार की रात को यह रेड समाप्त हुई है और आयकर विभाग के अधिकारी रवाना हो गए है।

आयकर विभाग के 150 अधिकारियों और कर्मचारियों की पांच नवंबर को शुरू हुई यह रेड आठ नवंबर को रात को पूरी हुई। एचएमए ग्रुप द्वारा 100 करोड़ की अघोषित आय का सरेंडर किया गया है। इस पर आयकर विभाग की टीम टैक्स वसूलेगी। वहीं सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि आगरा में आयकर विभाग की सर्च में कुछ दैनिक वेतनभोगी यानी जिन्हें हर रोज काम करने पर पैसे दिए जाते हैं और आर्थिक रुप से कमजोर हैं उनके एकाउंट से करोड़ों का लेनदेन किए जाने का मामला सामने आया है।

बसपा सुप्रीमो का करीबी है भुट्‌टो (Zulfikar Ahmed Bhutto) 

पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्‌टो ने 2007 में छावनी विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। 2007 से 2012 तक प्रदेश में बसपा की सरकार रही। मायावती (Mayawati) मुख्यमंत्री रहीं। बताया जाता है कि जुल्फिकार अहमद बसपा सुप्रीमो का काफी करीबी था।

उस समय बसपा के बडे़ मुस्लिम नेता नसीमउद्दीन सिद्दीकी से भुट्‌टो की बहुत नजदीकी रही। भुट्टो के विधायक बनने के बाद उसका फ्रोजन मीट का कारोबार तेजी से बढ़ा। आगरा में छलेसर पर स्लाटर हाउस के बाद अलीगढ़ में भी स्लाटर हाउस खोला था। बसपा के पांच साल के कार्यकाल में भुट्‌टो ने प्रदेश में कई जगह अपने काम को विस्तार दिया।

देश में तीसरे नंबर पर आता है HMA ग्रुप

HMA ग्रुप मीट का बड़ा कारोबार करता है। देश के साथ ही विदेशो में भी HMA ग्रुप की मीट की सप्लाई है। इस ग्रुप के मालिक बहुजन समाज पार्टी से पूर्व विधायक हाजी जुल्फीकार अहमद भुट्टो और उनके भाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई चैट

जांच के बीच में सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक और उनके स्लाटर हाउस पर कश्मीरी गार्ड तैनात होने की बात भी सामने आई थी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुए। इसमें पूर्व विधायक के साथ उनके निजी गार्ड तैनात हैं, उनके कश्मीरी होने की बात कही गई।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर मोबाइल के स्क्रीन शॉट वायरल हुए। ये स्क्रीन शॉट पूर्व विधायक के परिवार वालों के बताए गए। इसमें पाकिस्तान के किसी व्यक्ति से बात होने की बात कही गई है। हालांकि इनकी पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई।

कई सबूत साथ ले गई IT की टीम

आपको बता दें कि ताजनगरी के HMA के ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी इस करवाई को अंजाम दे रहे थे। मंगलवार की रात को यह रेड पूरी हुई तो आयकर विभाग के अधिकारी HMA ग्रुप के मालिकों की प्रोपार्टियों के कागजात समेत कई सबूत अपने साथ ले गए हैं। हालांकि इस पूरे मामले की जांच के बाद HMA ग्रुप पर आयकर विभाग का शिकंजा और ज्यादा कस सकता है।

Tags: agra newshma groupIT Raidmayawatiup newsZulfikar Ahmed Bhutto
Previous Post

सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Next Post

फरमानी नाज़ के घर के बाहर से ही मिला चोरी सामान, पिता और जीजा फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के पर वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो

21/10/2026
Next Post
Farmani Naaz

फरमानी नाज़ के घर के बाहर से ही मिला चोरी सामान, पिता और जीजा फरार

यह भी पढ़ें

Rishi Sunak

मोरारी बापू की राम कथा सुनने पहुंचे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, लगाए ‘जय सियाराम’ के नारे

16/08/2023
More than 250 projects will change the face of slums

यूपी की मलिन बस्तियों की बदलेगी तस्वीर, 49 परियोजनाओं को मिली मंजूरी

12/03/2025
Ajinkya Rahane

भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत, अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा

30/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version