• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1991 में 10 सिखों की एंकाउंटर में की थी हत्या, 43 दोषी पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा

Writer D by Writer D
15/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, पीलीभीत
0
1991 fake encounter case

1991 fake encounter case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1991 के 10 सिखों के एनकाउंटर (encounter) मामले में 43 पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी पुलिसकर्मियो को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा कि कानून का गलत इस्तेमाल किया गया। बता दें कि 12 जुलाई 1991 को नानकमथा पटना साहिब, हुजूर साहिब व अन्य तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हुए 25 सिख यात्रियों का जत्था बस से लौट रहा था। पीलीभीत के कछाला घाट के पास पुलिस वालों ने बस को रोका और 11 युवकों को उतारकर अपनी नीली बस में बैठा लिया। इनमें से दस की लाश मिली जबकि शाहजहांपुर के तलविंदर सिंह का आज तक पता नहीं चला।

पुलिस ने दर्ज किए थे तीन मुकदमे

पुलिस ने मामले को लेकर पूरनपुर, न्यूरिया और बिलसंडा थाने में तीन अलग-अलग मुकदमा दर्ज किए थे। विवेचना के बाद पुलिस ने इन मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

Pilibhit Fake Encounter: Victim families waited for long to get justice,  Dal Khalsa

एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर जनहित याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 मई 1992 को मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने मामले की विवेचना के बाद 57 पुलिस कर्मियों के खिलाफ सुबूतों के आधार पर चार्जशीट दायर की थी। अदालत ने मामले में 47 को दोषी ठहराया था, जबकि 2016 तक 10 की मौत हो चुकी थी।

सीबीआई ने बनाए थे 178 गवाह

सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में 178 गवाह बनाए थे। पुलिसकर्मियों के हथियार, कारतूसों समेत 101 सुबूत तलाशे गए थे। जांच एजेंसी ने 207 कागजातों को भी अपनी 58 पन्नों की चार्जशीट में साक्ष्य के तौर पर शामिल किया था।

इन लोगों को बस से उतारकर मारा गया

नरिंदर सिंह उर्फ निंदर, पिता दर्शन सिंह, पीलीभीत

लखविंदर सिंह उर्फ लाखा, पिता गुरमेज सिंह, पीलीभीत

बलजीत सिंह उर्फ पप्पू, पिता बसंत सिंह, गुरदासपुर

जसवंत सिंह उर्फ जस्सा, पिता बसंत सिंह, गुरदासपुर

जसवंत सिंह उर्फ फौजी, पिता अजायब सिंह, बटाला

करतार सिंह, पिता अजायब सिंह, बटाला

मुखविंदर सिंह उर्फ मुखा, पिता संतोख सिंह, बटाला

हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटा, पिता अजायब सिंह, गुरदासपुर

सुरजनसिंह उर्फ बिट्टो, पिता करनैल सिंह, गुरदासपुर

रनधीर सिंह उर्फ धीरा, पिता सुंदर सिंह, गुरदासपुर

(नोट: तलविंदर सिंह पिता मलकैत, शाहजहांपुर (गुमशुदा बताए गए)

Tags: 10 sikhs fake encounter1991 fake encounterpilibhit newsup news
Previous Post

अब अतुल माहेश्वरी मार्ग के नाम से जाना जाएगी क्लाइव रोड

Next Post

माफिया मुख्तार को हुई सजा तो ट्विटर पर छाया योगी का बुलडोजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
CM Yogi, Mukhtar Ansari

माफिया मुख्तार को हुई सजा तो ट्विटर पर छाया योगी का बुलडोजर

यह भी पढ़ें

महिला आईपीएल का आयोजन

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली बोले- आईपीएल के अलावा महिला आईपीएल का होगा आयोजन

02/08/2020
अशोक काल के सिक्के

खेत की खुदाई में मिले सम्राट अशोक काल के सिक्के, जांच में जुटी पुलिस

13/10/2020
CM Yogi

गांवों में हुए विकास कार्यों की ड्रोन से निगरानी करा रही योगी सरकार, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

11/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version