• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सफाई कर्मचारी नहीं, ये स्वच्छता सेनानी हैं : मनोहर लाल खट्टर

एके शर्मा ने कहा-शहर की बेहतर के लिए साफ-सफाई मेंटेंन रखें, अलाव जलाने के निर्देश

Writer D by Writer D
20/01/2025
in Mahakumbh 2025, Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Manohar Lal Khattar

Manohar Lal Khattar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्यों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि, किसी भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफाईकर्मी नींव का पत्थर होते हैं। आज पूरा विश्व दिव्य-भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ (Maha Kumbh) देख पा रहा है तो इसका सर्वाधिक श्रेय स्वच्छता के वाहक सफाई कर्मचारियों को ही जाता है। उन्होंने कहा कि ये सफाईकर्मी नहीं, बल्कि स्वच्छता सेनानी हैं। केंद्रीय मंत्री खट्टर ने सोमवार को प्रयागराज नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को किट और ट्रैक सूट भी वितरित किया। इसके साथ ही प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर गणेश केसरवानी के साथ स्मार्ट सिटी बिल्डिंग का दौरा किया।

पार्षदगणों के साथ केंद्रीय मंत्री खट्टर (Manohar Lal Khattar), प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर गणेश केसरवानी ने नगर निगम का नवनिर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंट्रोल रूम देखा। इस दौरान नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने उन्हें कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, शहर की सफाई व्यवस्था, मॉनिटरिंग और कचरा निस्तारण के साथ संचालित एमआरएफ, एआरएफ, बायो सीएनजी और सीएंडडी प्लांट के बारे में जानकारी दी। नगर आयुक्त गर्ग ने बताया कि प्लांट के जरिए निगम को सालाना 40 लाख रुपए का रेवेन्यू भी प्राप्त हो रहा है। वहीं गीले कचरे का निस्तारण कर सीएनजी बनाया जाएगा। इसका वितरण एओएल और घरों में पाइप के जरिए होगा।

एआई से स्वच्छता मॉनिटरिंग अचीवमेंट से कम नहीं

शहर की एआई मॉनिटरिंग और समस्याओं का त्वरित निस्तारण होता देख केंद्रीय मंत्री खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने नगर निगम के कार्यों की सराहना की और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 70 किलोमीटर तक मुख्य सड़कों के दायरे को कवर कर स्वच्छ बनाना काबिल-ए- तारीफ़ है। शहर में अतिक्रमण, सड़क किनारे पड़े कूड़े, खराब स्ट्रीट लाइट, आवारा पशुओं की निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से की जा रही है। यह अपने आप में अचीवमेंट है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री केंद्रीय सर्विस सेल में पहुंचे और वहां पर चल रहे काम-काज की जानकारी ली। इस दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा और महापौर गणेश केसरवानी ने केन्द्रीय मंत्री को महाकुंभ-2025 का मोमेंटो भेंट किया।

सफाई व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती

निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि, दुनिया का सबसे बड़ा मेला महाकुंभ प्रयागराज में चल रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर हर सुविधा मुहैया करवाई है। इसमें नगर निगम का योगदान काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने निगम के स्वच्छता अभियान की तारीफ करते हुए नगर आयुक्त की पीठ थपथपाई। मंत्री ने कहा कि शहर में दुनिया भर से लोग आ रहे हैं, ऐसे में सफाई व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है। निगम के सभी सफाई कर्मी अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय, सहायक नगर आयुक्त सु दीपशिखा पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

वृहद स्तर पर की जाए अलाव की व्यवस्था

केंद्रीय मंत्री खट्टर (Manohar Lal Khattar) के जाने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने महापौर और पार्षदों संग बैठक की। महापौर कार्यालय में हुई बैठक मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी मदद कर रही है, लेकिन यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि शहर को बेहतर बनाने के लिए और साफ-सफाई को मेंटेन रखने के लिए कार्य करते रहें। मंत्री ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए वृहद स्तर पर रात में अलाव की व्यवस्था की जाए। खासकर मौनी अमावस्या स्नान के दो दिन बाद तक यह व्यवस्था जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सर्किट हाउस में हुई मीटिंग में व्यापारियों ने श्रद्धालुओं की सेवा करने और भंडारा चलाने की अनुमति मांगी थी। इसमें उनका सहयोग करें।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मेला प्राधिकरण ने शहर की व्यवस्था के लिए निगम को100 करोड़ की धनराशि दी है, जिसका उपयोग शहर की सफाई व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के लिए किया गया है । नगर निगम का प्रत्येक कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ शहर को स्वच्छ रखने के लिए कार्य कर रहा है। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास को लेकर बात रखी। साथ ही बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि महाकुंभ के दौरान शहर के मुख्य मार्गों के साथ अंदरूनी सड़कों-गलियों तक की मरम्मत और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है।

बैठक में उप सभापति और पार्षद मती सुनीता दरबारी, बबलू रघुवंशी, किरण देव जायसवाल, मती सुनीता चोपड़ा, भोला तिवारी, प्रदीप मिश्रा, आशीष त्रिवेदी, नीरज टंडन, रुद्रसेन जायसवाल, मुकेश कसेरा, गुलाब सिंह पटेल, दीपिका सिंह पटेल, आलोक भारतीया सहित अन्य पार्षदगण मौजूद रहे।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

RG Kar Rape Murder Case : संजय रॉय को उम्र कैद की सजा, CBI ने की थी मृत्युदण्ड की माँग

Next Post

संजय रॉय को उम्रकैद मिलने पर भड़कीं ममता बनर्जी, कोलकाता पुलिस पर लगाएं ये आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को योगी सरकार की सौगात, मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

09/10/2026
Main Slider

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, योगी कैबिनेट की मुहर

09/10/2026
Main Slider

जेवर एयरपोर्ट को मिलेगी नरेंद्र मोदी के नाम से नई पहचान, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में गोमती का जलस्तर बढ़ा, हेल्पलाइन जारी

09/10/2026
Main Slider

बहादुरी को सलाम! कैप्टन स्मित को इजराइल-अमेरिका से सम्मान

09/10/2026
Next Post
Mamata Banerjee

संजय रॉय को उम्रकैद मिलने पर भड़कीं ममता बनर्जी, कोलकाता पुलिस पर लगाएं ये आरोप

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी के मंच पर भावुक हुए बीजेपी प्रत्याशी, छलक पड़े आंसू

15/11/2023
Deepotsav

दीपोत्सव 2025: सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या बनेगी विश्व की दीप नगरी

18/10/2025
pm modi

विश्व के नंबर वन नेता बने पीएम मोदी, बाइडन और बोरिस जॉनसन को भी छोड़ा पीछे

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version