• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जब्त अनाधिकृत गैस सिलेंडरों से बनेगा ‘सुरक्षा अमृत कलश’

Writer D by Writer D
24/01/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Gas Cylinders

Gas Cylinders

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने छोटे अनाधिकृत गैस सिलेंडरों (Gas Cylinders) के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पिछले दो दिनों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में मेला क्षेत्र से ऐसे 250 से अधिक गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया है।महाकुम्भ मेला में छोटे गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण हो रही अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक अभियान छेड़ा गया है। इन सिलेंडरों को ध्वस्त किया जाएगा और इनसे एक कलाकृति ‘सुरक्षा अमृत कलश’ बनाया जाएगा।

व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा अभियान

प्रमोद शर्मा ने बताया कि यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर के दिशा-निर्देशन में चलाया जा रहा है।खबरें मिली थीं कि अग्निशमन विभाग की रोक के बावजूद कुछ लोग चोरी- छुपे ऐसे अनाधिकृत गैस सिलेंडरों (Gas Cylinders) का प्रयोग खाना बनाने आदि में कर रहे हैं।

अग्निशमन विभाग की चेतावनी के बावजूद जब लोगों ने इन अनाधिकृत गैस सिलेंडरों का उपयोग बंद नहीं किया तो अग्निशमन विभाग को व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ना पड़ा।

बनाया जाएगा ‘सुरक्षा अमृत कलश’

प्रमोद शर्मा ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को चले अभियान में ऐसे 250 से अधिक अवैध गैस सिलेंडर पकड़े गए हैं, जिन्हें जब्त करके कोतवाली लाया गया है। अब इन सिलेंडरों (Gas Cylinders) को ध्वस्त किया जाएगा और इनसे एक कलाकृति ‘सुरक्षा अमृत कलश’ बनाया जाएगा। प्रमोद शर्मा ने बताया कि ‘सुरक्षा अमृत कलश’ को महाकुम्भ मेला क्षेत्र के एक चौराहे पर आग से बचाव का संदेश देते हुए स्थापित किया जाएगा।

24 घंटे अग्निशमन विभाग के जवान तैनात

उन्होंने बताया कि मेला शुरू होने से पहले ही अग्निशमन ने सभी 25 सेक्टरों में अपने कैंप स्थापित किए हैं। यहां 24 घंटे अग्निशमन विभाग के जवान तैनात रहते हैं। अग्निशमन विभाग किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहता है। साथ ही, लोगों को आग लगने पर क्या करें और क्या ना करें? इसे लेकर जागरूक करता है। अभियान के दौरान इंडियन आयल के सीजीएम के.एम ठाकुर भी साथ रहे।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Maha Kumbh2025mahakumbh2025
Previous Post

महाकुम्भ में दहेज प्रथा के खिलाफ उठी आवाज

Next Post

सर्दियों में ले जिंजर कैरेट सूप का स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्कूलों में बेटियों को गरिमा के साथ मिलेगी सुविधा, मास्टर ट्रेनर तैयार कर रही योगी सरकार

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम योगी के नेतृत्व में निकलेगी मौन पदयात्रा

13/08/2026
Farmers benefit directly from the Yogi government's export policy.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की निर्यात नीति से किसानों को सीधा लाभ, निवेश की नई लहर

13/08/2026
CM Yogi
Main Slider

महिलाओं के लिए ₹50 हजार का प्लान! 2027 से पहले योगी सरकार की तैयारी

13/08/2026
Preparations to stop sewage flow into the Gomti
उत्तर प्रदेश

नमामि गंगे योजना से बदलेगी गोमती की तस्वीर, नालों की टैपिंग से एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा सीवेज

13/08/2026
Next Post

सर्दियों में ले जिंजर कैरेट सूप का स्वाद

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने कहा- आरोग्यता प्राप्त करना हर किसी का अधिकार है

11/01/2021
road accident

भीषण सड़क दुर्घटना में माता-पिता और दो बच्चों समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

16/02/2022
Ganesh

मेनगेट पर लगाएंबप्पा की तस्वीर, हर परेशानी घर से होगी दूर

14/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version