• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LOC पर तैनात होंगी प्रादेशिक सेना की महिला अधिकारी, रक्षा मंत्री की मंजूरी

Writer D by Writer D
07/05/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Women officers

Women officers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रादेशिक सेना (टीए) की महिला अधिकारियों (Women officers) को पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा (LOC) पर टीए की इंजीनियर रेजीमेंटों के साथ तैनात करने को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा संगठन की जरूरत के अनुसार नई दिल्ली में प्रादेशिक सेना महानिदेशालय के मुख्यालय में कर्मचारी अधिकारियों के रूप में नियुक्ति की जाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रादेशिक सेना (टीए) की महिला अधिकारियों (Women officers) की नियंत्रण रेखा पर प्रादेशिक सेना की इंजीनियर रेजिमेंटों के साथ और नई दिल्ली में टीए समूह मुख्यालय में कर्मचारी अधिकारियों के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस नीतिगत फैसले का उद्देश्य महिला अधिकारियों के रोजगार के दायरे को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी पेशेवर आकांक्षाओं को पूरा करना है। वे अब इकाइयों और नियुक्तियों की एक विस्तृत श्रृंखला में अपने पुरुष समकक्षों के समान शर्तों के तहत सेवा और प्रशिक्षण देंगी।

टेरिटोरियल आर्मी ने 2019 से इकोलॉजिकल टास्क फोर्स यूनिट्स, टीए ऑयल सेक्टर यूनिट्स और टीए रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट में महिला अधिकारियों की कमीशनिंग शुरू की थी। इस अवधि के दौरान प्राप्त अनुभव के आधार पर टीए में महिला अधिकारियों के लिए और अधिक रोजगार का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रादेशिक सेना नागरिक सैनिकों की सेना की अवधारणा पर आधारित है और अधिकारी नागरिक जीवन में लाभकारी रूप से कार्यरत रहते हुए बुनियादी सैन्य कौशल पर वार्षिक प्रशिक्षण से गुजरते हैं।

जम्मू जा रहे छह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को ATS ने किया गिरफ्तार

प्रादेशिक सेना भारतीय सेना की एक इकाई है, जिसके स्वयंसेवकों को प्रतिवर्ष कुछ दिनों का सैनिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर देश की रक्षा के लिये उनकी सेवाएं ली जा सकें। पाकिस्तान के साथ हुए तीन युद्धों में प्रादेशिक सेना के स्वयंसेवकों की सेवाएं ली गईं थीं। इसके अलावा ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन रक्षक, उत्तर पूर्व में ऑपरेशन राइनो और ऑपरेशन बजरंग में योगदान दिया है। अब तक प्रादेशिक सेना को 2 अति विशिष्ट सेवा पदक, 15 विशिष्ट सेवा पदक, 5 वीर चक्र, 13 सेना मेडल, 25 मेन्शंड इन डिस्पैच और 43 सेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

Tags: delhi newsindian armyLoCNational news
Previous Post

पर्यटक नाव पलटने से 15 की मौत, बचाव कार्य जारी

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की देश की सबसे बड़ी मूर्ति का अनावरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
Atal Bihari Vajpayee

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की देश की सबसे बड़ी मूर्ति का अनावरण

यह भी पढ़ें

Kareena Kapoor Khan

फैमिली डिनर एंजॉय करने पहुंचीं प्रेग्नेंट करीना कपूर खान

05/11/2020

वित्त मंत्रालय ने कहा- NBFC और HFC कंपनियों को 6,400 करोड़ रुपये के 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी

09/08/2020
arrested

हिस्ट्रीशीटर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

24/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version