• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वायनाड से विदा हुए भारतीय सेना के जवान

Writer D by Writer D
09/08/2024
in केरल, राष्ट्रीय
0
Wayanad

Wayanad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केरल के वायनाड के भूस्खलन (Wayanad Landslide) प्रभावित क्षेत्रों में 10 दिनों तक खोज और बचाव अभियान चलाने के बाद भारतीय सेना के जवानों की वापसी हो चुकी है। सेना की टुकड़ी को अपार कृतज्ञता के साथ विदाई दी गई। वायनाड से बाहर निकलते समय कुत्तों और डॉग हैंडलर सहित बचाव दल को स्थानीय लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विदा किया। कन्नूर और त्रिवेंद्रम सैन्य अस्पतालों की सशस्त्र सेना चिकित्सा टीमें वायनाड के चूरलमाला और मुंदक्कई क्षेत्रों में प्रभावित ग्रामीणों और बचावकर्मियों को महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान की।

वायनाड (Wayanad)  के चूरलमाला और मुंडक्कई गांव में 30 जुलाई की देर रात लगातार तीन बार भूस्खलन होने से सैकड़ों लोग मलबे में दब गए थे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूस्खलन के मद्देनजर तत्काल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की। इसके बाद भारतीय सेना की टुकड़ियों के साथ भारतीय वायुसेना के ध्रुव हेलीकॉप्टर को वायनाड में बचाव अभियान चलाने के लिए भेजा गया। सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए जमीन पर सेना के 1300 से अधिक जवानों को तैनात किया गया। बचाव और राहत प्रयासों में सहायता के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से सेना और नौसेना की अतिरिक्त टुकड़ियां जुटाई गईं। भारी इंजीनियरिंग उपकरण, बचाव कुत्तों की टीमें और अन्य आवश्यक राहत सामग्री को त्रिवेंद्रम, बेंगलुरु और दिल्ली से वायनाड पहुंचाया गया।

भारतीय सेना ने जमींदोज हुए गांवों में फंसे लोगों को बचाने के लिए अपने प्रयासों को तेज कर दिया। सेना ने लगभग 1000 लोगों को बचाकर उन्हें चिकित्सा सहायता दी और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वायनाड लैंडस्लाइड के दूसरे दिन मौत का आंकड़ा बढ़कर 167 हो गया, जिसमें सेना ने लगभग 86 लोगों के शव भी बरामद किए। वायनाड भूस्खलन (Wayanad Landslide) के तीसरे दिन 01 अगस्त को प्रभावित लोगों को सुरक्षित बचाने के लिए सेना ने रातों-रात 100 फीट लंबा पुल बनाकर जनता के लिए खोल दिया। इससे बचाव कार्यों में तेजी आई और मलबे में फंसे हुए लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद मिली।

नागपंचमी पर अयोध्या में रजत हिंडोले में विराजे रामलला

वायनाड में सेनाओं ने तीन दिन के भीतर बचाव कार्य लगभग पूरा करके मलबे में तब्दील हुए मकानों में प्रशिक्षित कुत्तों की मदद से ‘जिंदगी’ की तलाश शुरू की। भारतीय सेना की डॉग यूनिट के तीन लैब्राडोर कुत्ते जाकी, डिक्सी और सारा कीचड़ या बारिश की परवाह किए बिना बिना थके जीवन की तलाश में लग गए। भारतीय सेना के प्रशिक्षित डॉग्स ने अपनी सूंघने की बेजोड़ शक्ति से मलबे की गहराई में देखकर शवों की तलाश की, जिन्हें नागरिक प्रशासन को सौंप दिया गया। इसके बाद भारतीय सेना के मद्रास सैपर्स ने 16 घंटे के रिकॉर्ड समय में 24 टन क्षमता वाले 190 फीट बेली ब्रिज का निर्माण पूरा किया। इरुवानिपझा नदी पर चूरलमाला को मुंडक्कई से जोड़ने वाला यह पुल सेना ने आम नागरिकों के लिए खोल दिया।

वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में 10 दिनों तक खोज और बचाव अभियान चलाने के बाद अब भारतीय सेना का कार्य पूरा हो चुका है। ऑपरेशन खत्म होते के बाद केरल से सेना के जवानों की वापसी शुरू हो चुकी है। वायनाड के नागरिकों ने उनके साहस और निःस्वार्थ कर्तव्य के लिए बचाव अभियान में शामिल भारतीय सेना के जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। नागरिकों ने भूस्खलन बचाव अभियान के दौरान अपना सब कुछ दांव पर लगाने वाले हमारे बहादुर नायकों के प्रति कृतज्ञता जताई और कहा कि आपके साहस और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Tags: kerala newsNational newsWayanad
Previous Post

नागपंचमी पर अयोध्या में रजत हिंडोले में विराजे रामलला

Next Post

भारतीय शूरवीर नीरज चोपड़ा काे रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai congratulated Neeraj Chopra

भारतीय शूरवीर नीरज चोपड़ा काे रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

भीषण टक्कर

संतकबीरनगर: कंटेनर और कार में भीषण टक्कर, दो भाइयों समेत पांच की मौत

15/11/2020
Govind Ballabh Pant Agricultural University

कृषि विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा नहीं कराये जाने के निर्णय का विरोध शुरू

23/09/2020

BB 15: आपस में लड़े करण-तेजस्वी, घर की ये सदस्य बनी वजह

14/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version