• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत पांच भगोड़ा घोषित, गिरफ्तारी वारंट जारी

Desk by Desk
22/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
नसीमुद्दीन सिद्दीकी Naseemuddin Siddiqui

नसीमुद्दीन सिद्दीकी भगोड़ा घोषित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार राय ने पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राम अचल राजभर, नौशाद अली, मेवा लाल गौतम और अतर सिंह राव को भगोड़ा घोषित किया है।

साथ ही इन सभी आरोपियों के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट भी जारी कर दिया है। बता दें कि 12 जनवरी 2018 को इन सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506, 507, 153a, 149 और पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल हुई थी. आरोप है कि इसके बाद से ये सभी आरोपी न कोर्ट में पेश हुए और न ही जमानत करवाई।

हाथरस केस : पीड़ित परिवार की PFI कनेक्शन की जांच शुरू, ‘भाभी’ पर शक

मंत्री स्वाति सिंह और बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह की बेटियों और परिवार की महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का आरोप इन सभी पर है। इस मामले की एफआईआर हजरतगंज कोतवाली में दर्ज हुई थी. इससे पहले इस मामले में जमानत हाजिरी माफ़ी की अर्जी न देने पर विशेष कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर, अतर सिंह, मेवालाल गौतम और नौशाद अली के खिलाफ ग़ैरज़मानती वारंट जारी किया था। बता दें कि इस विवाद के वक्‍त सिद्दीकी बसपा में थे जो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

ये है पूरा मामला

बता दें कि मंत्री स्वाति सिंह की सास तेतरा देवी ने 22 जुलाई 2016 को हज़रतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. उसके मुताबिक, राज्यसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें उनकी बेटी, बहू, नातिन समेत महिलाओं को पूरे सदन में गालियां दीं।

21 जुलाई को मायावती के बुलाने पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रामअचल राजभर, मेवालाल आदि की अगुवाई में एकत्र भीड़ ने उनके पुत्र को फांसी देने की मांग के साथ ही परिवार की महिलाओं को गालियां दीं और अमर्यादित नारे लगाए।

बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा- यह मानवीय रिश्तों और विश्वास का कत्ल है

गौरतलब है कि तत्कालीन बीजेपी उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर अमार्यादित टिप्पणी की थी. जिसके बाद ये पूरा बवाल हुआ था। बसपा के वरिष्ठ नेताओं ने दया शंकर सिंह की गिरफ़्तारी को लेकर हजरतगंज में जमकर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में दया शंकर सिंह की पत्नी, बेटी और मां को खुले मंच से अमर्यादित शब्दों के साथ संबोधित किया गया था।

Tags: 24ghante online.comArrest warrantFormer minister Nasimuddin SiddiquiLatest Uttar Pradesh News in HindiRam Achal Rajbharगिरफ्तारी वरांटपूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकीराम अचल राजभर
Previous Post

हाथरस केस : पीड़ित परिवार की PFI कनेक्शन की जांच शुरू, ‘भाभी’ पर शक

Next Post

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतदान शुरू, मतदाताओं में उत्साह

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi gave allotment letters to the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया आवंटन पत्र, चेक, मकान की चाबी व सम्मान

01/06/2026
Pratap Singh Baghel
उत्तर प्रदेश

प्रताप सिंह बघेल को माध्यमिक शिक्षा और अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा की कमान

01/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

01/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सुरक्षित बचपन और समृद्ध किसान, डबल इंजन सरकार की यही है पहचान: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
Twisha Sharma Case
Main Slider

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह और समर्थ के साथ स्पॉट पर पहुंची CBI, डमी से करेगी सीन रीक्रिएट

01/06/2026
Next Post
बिहार में विधान परिषद चुनाव

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतदान शुरू, मतदाताओं में उत्साह

यह भी पढ़ें

Shot

रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को सरेआम मारी गोली, मचा हड़कंप

31/01/2026

राजनाथ के बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

10/01/2022
Pooja Bhatt

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़ी बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस

02/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version