• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सड़क दुर्घटना में मौत

Writer D by Writer D
23/07/2021
in Main Slider, पंजाब
0
accident

तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सड़क दुर्घटना में मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से जा टकराई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा गंभीर घायल हो गये।

शवों को मथुरादास सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान फिरोजपुर के जीरा के मलसिहां गांव निवासी विरसा सिंह और विक्की तथा फिरोजपुर के गांव घुडुवाला निवासी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मोगा में बस दुर्घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने डीसी मोगा को सभी घायलों को तुरंत पूरा इलाज मुहैया कराने और सरकार को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिए हैं।

Saddened to learn of the bus accident in Moga district in which 3 Congress workers have reportedly died & many persons are injured. Have directed DC Moga to immediately provide full medical treatment to all the injured and to send a report to the Government.

— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) July 23, 2021

सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, बोले- कैप्टन के साथ मिलकर काम करेंगे….

जानकारी के अनुसार मोगा से शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता मिनी बस में सवार होकर चंडीगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समारोह के लिए जा रहे थे। मिनी बस जनेर के निकट अचानक लिंक रोड से निकलकर हाईवे पर आई तो सामने से मोगा से अमृतसर जा रही पंजाब रोडवेज की बस के साथ मिनी बस की सीधी भिड़त हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों बसों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। चीख पुकार सुनने के बाद आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में मदद के लिए पहुंच गए और दोनों बसों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। हादसे के महज 30-40 मिनट के बाद ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थीं, तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को मथुरादास सिविल अस्पताल लाना शुरू कर दिया था।

स्कूटी सवार दंपती को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंदा, महिला की दर्दनाक पर मौत

एसएमओ डा. सुखप्रीत बराड़ ने आपात संदेश देकर सभी चिकित्सकों को तुरंत बुला लिया, अस्पताल की ड्यूटी पर दूसरे विभागों में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ भी तत्काल पहुंचकर घायलों के उपचार में जुट गया था। निजी अस्पताल के चिकित्सकों को सिविल अस्पताल में बुला लिया गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुटी है तथा मामले की जांच कर रही है।

Tags: crime newsmoga accidentPunjab Newsroad accident
Previous Post

ट्रैक्टर की टक्कर से जीप सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

मिशन रोजगार: CM योगी का बड़ा फैसला, मानदेय पर होगी संस्कृत शिक्षकों की भर्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Next Post

मिशन रोजगार: CM योगी का बड़ा फैसला, मानदेय पर होगी संस्कृत शिक्षकों की भर्ती

यह भी पढ़ें

azam khan

आजम खान के परिवार को बड़ी राहत, पत्नी समेत 3 को कोर्ट से मिली नियमित जमानत

20/03/2025
The entire family was found dead

तेल टैंकर की सफाई के लिए उतरे 7 कर्मचारियों की मौत, फैक्ट्री में मचा हड़कंप

09/02/2023
Sidharth Shukla

Shehnaaz Gill की दोस्ती भारी पड़ सकती है, Sidharth Shukla से यूजर ने कहा?

25/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version