• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नागपंचमी पर अयोध्या में रजत हिंडोले में विराजे रामलला

Writer D by Writer D
09/08/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में शुक्रवार को नागपंचमी के अवसर पर रामलला (Ramlala) सरकार को अनुजों सहित रजत हिंडोले में विराजमान किया गया। आज से मंदिर में झूलनोत्सव का आनंद छलकने लगा है। 21 किलो के रजत हिंडोले में रामलला (Ramlala) विराजमान होकर 20 फीट की दूरी से भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इस झूले का निर्माण 2021 में कराया गया था।

गर्भ गृह के सामने झूले पर भगवान की उत्सव मूर्ति लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्ति को भी हिंडोले में विराजित किया गया है। इससे पहले रामलला (Ramlala) लकड़ी के झूले पर झूला झूलते थे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की व्यवस्था के अनुसार पंचमी से श्रावण पूर्णिमा तक प्रतिदिन मंदिर में शाम 6 से 7 बजे तक सांस्कृतिक संध्या भी सजेगी और भगवान को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। रक्षाबंधन तक रामलला भाइयों सहित भक्तों को झूले पर विराजित होकर दर्शन देंगे।

गर्भ के सामने हिंडोला

रामनगरी का ऐतिहासिक सावन झूला मेला बुधवार को मणि पर्वत पर मेले के साथ शुरू हो चुका है। अयोध्या के मंदिरों में झूलनोत्सव की अलग-अलग परंपरा है। यहां अधिकतर मंदिरों में जहां सावन शुक्ल तृतीया से मंदिरों में झूलनोत्सव का श्रीगणेश हो चुका है तो कुछ मंदिरों में पंचमी एवं कुछ में एकादशी से झूलनोत्सव का शुभारंभ होता है।

जन्मभूमि मंदिर में रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला झूलनोत्सव है, इसलिए विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

Tags: ayodhya newsnaag panchamip newsRamlala
Previous Post

वक्फ बिल के लिए JPC का गठन, ओवैसी व इमरान मसूद सहित इन सांसदों को मिली जगह

Next Post

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वायनाड से विदा हुए भारतीय सेना के जवान

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
Governor dissolves West Bengal Assembly
Main Slider

पश्चिम बंगाल में विधानसभा भंग, ममता के इस्तीफा नहीं देने के बाद राज्यपाल ने लिया एक्शन

07/05/2026
cm dhami-cm yogi
Main Slider

यमकेश्वर में योगी-धामी की साझा हुंकार, विकास और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
Samrat cabinet expanded in Bihar, ministers take oath
Main Slider

बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, भाजपा से 15 और जदयू कोटे से 12 मंत्रियों ने ली शपथ

07/05/2026
Next Post
Wayanad

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वायनाड से विदा हुए भारतीय सेना के जवान

यह भी पढ़ें

Siddharth Shukla will be seen in 'Bahubali' actor Prabhas' film 'Adipurush'

सिद्धार्थ शुक्ला जल्द ही ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में आएंगे नज़र

18/05/2021
CM Vishnu Dev

छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाना आज पहले से कहीं अधिक आसान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

25/11/2025
sehnaaz siddhartha

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के नए प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही हुआ वायरल

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version