• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हाथ जोड़ रही हूं, भिगो मत अंदर आ जाओ’, बारिश में भीग रहे डॉक्टरों से बोलीं ममता बनर्जी

Writer D by Writer D
14/09/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) और जूनियर डॉक्टरों के बीच शनिवार रात 8:45 बजे तक भी बैठक नहीं हो पाई है। इसकी वजह है कि मुख्यमंत्री के बुलावे पर डॉक्टर कालीघाट स्थित उनके आवास पर पहुंचे तो गए हैं लेकिन लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर अड़े हुए हैं और सरकार इसकी अनुमति नहीं दे रही। खास बात ये है कि करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) घर से बाहर निकल आईं और डॉक्टरों से अनुरोध करते हुए कहा कि हाथ जोड़ रही हूं, भिगो मत अंदर आ जाओ। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से आग्रह किया कि वे राजनीति को अलग रखकर, राज्य की जनता के हित में उनसे चर्चा करें। ममता बनर्जी ने कहा, अगर आप अंदर नहीं आ रहे हैं, तो फिर घर पर क्यों आए? आप मेरा अपमान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री (Mamata Banerjee ) ने डॉक्टरों से कम से कम चाय पीने का आग्रह करते हुए कहा कि वे बैठक न करें, लेकिन अंदर आकर एक बार चाय जरूर पी लें। उन्होंने कहा कि उनके लिए छाते और बैठने की व्यवस्था की गई है ताकि वे भीग न जाएं।

‘… मुख्यमंत्री नहीं, बड़ी बहन के रूप में आई हूं’, प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों से मिलकर बोलीं ‘दीदी’

इस बीच, जूनियर डॉक्टरों ने अपनी पांच प्रमुख मांगें रखीं, जिनमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना में शामिल दोषियों की तुरंत पहचान और दंड, सबूतों को मिटाने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई, कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल का इस्तीफा, राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा, और भयमुक्त माहौल की गारंटी शामिल हैं।

जूनियर डॉक्टरों ने इस बैठक का सीधा प्रसारण करने की मांग की, जिसे राज्य प्रशासन ने यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि मुख्यमंत्री (Mamata Banerjee ) के घर से इसका प्रसारण संभव नहीं है। इस वजह से अभी भी जटिलता बनी हुई है।

Tags: Kolkata newsMamata Banerjee
Previous Post

दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा से लौटने पर भजनलाल शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

Next Post

इस दिन से शुरू हैं पितृपक्ष, जानें डेट व महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Pitru Paksha

इस दिन से शुरू हैं पितृपक्ष, जानें डेट व महत्व

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Fly

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

27/09/2026
Heritage Trees

उप्र के 948 विरासत वृक्षों को संवारेगी योगी सरकार

19/07/2023
Roli

छह साल की रोली ने दिया 5 लोगों को दिया जीवनदान, बनी एम्स की सबसे छोटी ‘अंग दाता’

18/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version