• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन पौधों में माना जाता हैं दैवीय शक्तियों का वास, घर में होता हैं खुशियों का आगमन

Writer D by Writer D
14/06/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Plants

Plants

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों (Plants) का बहुत महत्व बताया गया है जिनकी प्रतिदिन पूजा की जाती हैं। मान्यता हैं कि कुछ पौधों में दैवीय शक्तियों का वास होता हैं जिनकी पूजा करने से घर में सकारात्मकता का संचार होते हुए खुशियों का आगमन होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे पौधों (Plants) के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वास्तु के अनुसार बहुत शुभ माना गया हैं और सही दिशा में इन्हें लगाया जाए तो घर के सभी दुख और संकटों का नाश होता है। इन्हें लगाने के बाद नियमित रूप से इनकी देखभाल की जाए तो आपको देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइये जानते हैं इन पौधों (Plants) के बारे में…

तुलसी का पौधा (Plants) 

तुलसी का पौधा (Tulsi Plants) भी बहुत ही शुभ माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी के जितना दर्जा दिया गया है। माना जाता है कि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में मां तुलसी की रोज पूजा होती है वहां कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। लेकिन इस पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे इसका अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

शमी का पौधा

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस पौधे का संबंध भगवान शनि से माना जाता है। शमी का पौधा शनि ग्रह से संबंधित होता है। न्याय देवता शनि को प्रसन्न करने के लिए इस पौधे की पूजा भी की जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को मुख्य द्वार पर बाई और लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को ऐसे लगाना चाहिए, जिससे की इस पर कोई भी छाया न पड़े।

अशोक का पौधा

अशोक का पौधा भी बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर में यह पौधा होता है वहां पर कोई रोग नहीं होता। इसके अलावा यह पौधा घर के वास्तु दोष भी दूर करता है। यह पौधा जिस घर में लगा होता है। वहां परिवार के सदस्यों के बीच कोई मतभेद भी नहीं होता। इस पौधे से घर में भी हमेशा तरक्की रहती है।

श्वेतार्क का पौधा

श्वेतार्क के पौधे का संबंध गणेश भगवान से माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस पौधे में हल्दी, चंदन, चावल और जल चढ़ाया जाए तो घर में हमेशा बरकत बनी रहती है। इससे घर में पैसे की भी कमी नहीं रहती। इस पौधे में औधीय गुण भी पाए जाते हैं। श्वेतार्क के पौधे से भगवान शिव की पूजा भी की जाती है।

लक्ष्मणा का पौधा

घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और घर के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी होती है। एक मान्यता के अनुसार इस पौधे से माता लक्ष्मी का संबंध है। इतना ही नहीं, कहा जाता है जिस घर में यह पौधा होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से खत्म हो जाती है। इस पौधे के घर में लगे होने से वास्तु दोष भी दूर होता है साथ ही वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में लक्ष्मणा का पौधा लगाने के लिए सबसे उत्तम जगह घर में पूरब या पूर्व-उत्तर की दिशा मानी जाती है। मान्यता के अनुसार उत्तर दिशा को धन की कारक दिशा माना जाता है। उत्तर दिशा में लक्ष्मणा का पौधा लगाने से घर में धन आगमन के अनेक रास्ते खुलते हैं।

धतूरे का पौधा

वास्तु के अनुसार, यदि आप अपने घर में तुलसी के पौधे के साथ-साथ धतूरे का भी पौधा लगाते हैं तो इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। साथ ही लोगों को भय से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा अगर किसी के घर में तनाव रहता है तो वो भी शिव जी की कृपा से दूर हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि धतूरा भगवान शिव को बेहद ही प्रिय है।

हल्दी का पौधा

मान्यता है कि इसे घर के आंगन में लगाने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। वहीं, परिवार के लोगों में आपसी प्रेम बना रहता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में घर में हल्दी का पौधा लगाने से भगवान विष्णु की कृपा भी बरसती है। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। इस पौधे को घर के आग्नेय कोण में रखने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं, गृह-कलेशों से मुक्ति पाने के लिए इसे घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

आंवले का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, आंवले के पौधे में भगवान का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को आंवले का फल और पौधा बहुत पसंद है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप इस पौधे को घर के उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। यदि घर में आंवले का पौधा लगाकर नियमित रुप से इसकी पूजा की जाए तो भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

Tags: AstrologyAstrology tips
Previous Post

मंदिर में जलाएं ये दीपक, घर में प्रवेश करेगी बरकत

Next Post

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyeliner
फैशन/शैली

ऐसे बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

28/06/2026
mug omelette
Main Slider

आपकी क्रिएटिविटी दिखाएगा ये ऑमलेट, नोट करें Recipe

28/06/2026
Chicken Nuggets
फैशन/शैली

क्रिस्पी चिकन नगेट्स से इफ्तारी को बनाएं टेस्टी, नोट कर लें रेसिपी

28/06/2026
beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
forehead
ख़ास खबर

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Next Post
Puja Ghar

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

यह भी पढ़ें

BSC nursing

नर्सिंग शिक्षकों को असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने की तैयारी शुरू

16/11/2020
बच्चे की नींद

नए साल पर रिकॉर्ड बच्चों का हुआ जन्म, जानें, कहां पैदा हुआ पहला और आखिरी बच्चा

05/01/2021

अंतिम दिन 95 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version