• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

… तो 10 रुपये वाली Frooti हो जाएगी महंगी, जानें इसकी वजह

Writer D by Writer D
22/05/2022
in Business
0
frooti

frooti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हो सकता है आने वाले दिनों में आपको 10 रुपये वाली फ्रूटी (Frooti) या कोई और जूस ड्रिंक दिखना बंद हो जाए या इनके दाम बढ़ जाएं। अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों?

तो हम आपको बता दें कि देश में 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगने जा रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि अभी हम जो प्लास्टिक की चम्मच, कटोरी, कप और गिलास से लेकर स्ट्रॉ तक इस्तेमाल करते हैं, इन सभी पर बैन लग जाएगा। ऐसे में सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली कंपनियों को 10 रुपये वाले पैक की कीमत बढ़ने या इसे बंद करने की चिंता सताने लगी है।

इंडिया में नहीं बनती पेपर स्ट्रॉ

ईटी की एक खबर के मुताबिक अभी Frooti, Tropicana, Slice, Real और Maaza जैसे सॉफ्ट और जूस ड्रिंक को कंपनियां 10 रुपये की कीमत पर ट्रेटा पैक में बेचती हैं। इनके साथ एक स्ट्रॉ भी दी जाती है, ताकि ग्राहक को जूस पीने में आसानी हो। अब जब स्ट्रॉ बैन होने जा रही है तो कंपनियों के सामने इसका कोई उपयुक्त विकल्प नहीं है।

एक विकल्प पेपर स्ट्रॉ का है, लेकिन भारत में इतने बड़े पैमाने पर पेपर स्ट्रॉ का निर्माण नहीं होता है, जो इन कंपनियों की आपूर्ति कर सके। इसलिए कंपनियों को इसका इंडोनेशिया, चीन और मलेशिया से आयात करना होगा, और इससे उनकी लागत बढ़ जाएगी। इससे कंपनियों को डर है कि उन्हें ’10 रुपये’ के मांग वाले मार्क से या तो ऊपर जाना होगा या इस पैक को बंद करना होगा।

बुर्का पहनकर टीवी एंकर ने पढ़ी न्यूज़, तालिबान ने लागू किया फरमान

अगर कंपनियां पेपर स्ट्रॉ को आयात करती हैं, तो उनकी लागत 278% तक बढ़ जाएगी। जबकि स्टार्च से बनने वाली कंपोस्टेबल स्ट्रॉ लाने पर लागत 259% तक बढ़ जाएगी।

Frooti ने की बैन आगे खिसकाने की मांग

Frooti ब्रांड की मालिक कंपनी Parle Agro ने सरकार से इस बैन को 6 महीने आगे खिसकाने की मांग की है। कंपनी की सीईओ एस। चौहान का कहना है कि इसको फिलहाल टालने से पैकेजिंग कंपनियों को घरेलू स्तरपर पेपर स्ट्रॉ बनाने के लिए उपयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में मदद मिलेगी।

अभी Dabur, Parle Agro, Coca Cola और Pepsico मिलकर हर साल देश में प्लास्टिक स्ट्रॉ वाले 6 अरब जूस बॉक्स बेचती हैं। कंपनियों की जूस सेल का करीब 60% इन्हीं छोटे पैकेट की सेल से आता है।

पर्यावरण मंत्रालय ने अगस्त 2021 में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर बैन लगाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इसके बाद देश में 1 जुलाई 2022 से सभी सिंगल यूज प्लास्टिक बैन हो जाएंगी।

Tags: Business NewsFrootiFrooti priceFrooti tetra pack
Previous Post

बुर्का पहनकर टीवी एंकर ने पढ़ी न्यूज़, तालिबान ने लागू किया फरमान

Next Post

मांस फैक्ट्री के 37 कर्मचारी गिरफ्तार, पशुओं से क्रूरता का लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Stock Market
Business

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

27/08/2026
Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Gold
Business

सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी की चमक पड़ी फीकी

18/08/2026
Next Post
arrested

मांस फैक्ट्री के 37 कर्मचारी गिरफ्तार, पशुओं से क्रूरता का लगा आरोप

यह भी पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी बोली- नहीं जारी किया गया मेरे खिलाफ कोई वारंट

08/03/2022
A huge fire broke out in a 24-storey building

सिंचाई विभाग के गोदाम में लगी आग

30/04/2024
Sunil Gavaskar said India should win this World Test Championship..

सुनील गावस्कर बोले भारत को ये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतना चहिए..

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version