• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सफ़र अमानवीय… कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? राहुल गांधी ने रेलवे से पूछा सवाल

Writer D by Writer D
25/10/2025
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार ने बिहार में विधानसभा चुनावों और महापर्व छठ से पहले 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया था। दावा किया गया था कि किसी को भी घर लौटने में परेशानी नहीं होगी। लेकिन हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है — ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं बची, और कई स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। इस अव्यवस्था को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। लालू यादव के बाद अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी रेलवे की तैयारी पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि त्योहारों का महीना है, दिवाली, भाई दूज, छठ। बिहार में इन त्योहारों का मतलब सिर्फ़ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है। मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गांव का अपनापन है, लेकिन यह लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है।

आगे लिखा कि बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना असंभव है, और सफ़र अमानवीय हो गया है। कई ट्रेनों में क्षमता से 200% तक यात्री सवार हैं। लोग दरवाज़ों और छतों तक लटके हैं।

त्योहारों का महीना है – दिवाली, भाईदूज, छठ।
बिहार में इन त्योहारों का मतलब सिर्फ़ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है – मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गांव का अपनापन।

लेकिन यह लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है। बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना असंभव है, और सफ़र… pic.twitter.com/hjrYJJFJ0F

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2025

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? क्यों हालात हर साल और बदतर ही होते जाते हैं। क्यों बिहार के लोग हर साल ऐसे अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं? अगर राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तो उन्हें हज़ारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता।

राहुल (Rahul Gandhi) ने लिखा कि ये सिर्फ़ मजबूर यात्री नहीं, NDA की धोखेबाज़ नीतियों और नीयत का जीता-जागता सबूत हैं। यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

Tags: rahul gandhi
Previous Post

छठ के सफर पर ब्रेक! IRCTC साइट-ऐप क्रैश

Next Post

CIA एक्स ऑफिसर का धमाका, पाकिस्तान के परमाणु प्लान पर बड़ा खुलासा!

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

07/04/2026
UP Cabinet
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट ने औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर लगाई मुहर

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
Savin Bansal
राजनीति

असहाय विधवा को राहत : बैंक ऋण निस्तारण, शिक्षा व भरण-पोषण में प्रशासन बना सहारा

07/04/2026
Next Post
Former CIA officer John Kiriakou makes a major revelation.

CIA एक्स ऑफिसर का धमाका, पाकिस्तान के परमाणु प्लान पर बड़ा खुलासा!

यह भी पढ़ें

cattle smuggling gang

15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

05/06/2021
M Veeralakshmi became the first female driver in the country in Tamil Nadu

तमिलनाडु में एम वीरालक्ष्मी बनी देश की पहली महिला ड्राईवर

01/09/2020

राष्ट्रीय पर्व औपचारिकता नहीं नागरिकों की सेवा के बारे में सोचे : संधू

15/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version