• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये ट्रेलर था… लखनऊ में कानून को खुली चुनौती! चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Writer D by Writer D
29/10/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
lucknow car firing

lucknow car firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के शहीद पथ पर एक बदमाश ने चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग आपसी रंजिश के चलते की गई। बदमाश ने कार सवार युवक पर निशाना साधते हुए गोलियां बरसाईं, लेकिन गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। गोलियां उसकी कार के दरवाजे और शीशे में लगीं।

वारदात के बाद बनाई रील

आरोपी की पहचान रितिक पोखाल उर्फ भोला के रूप में हुई है। उसने चलती कार पर दो राउंड फायर किया और फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि रितिक अपने साथियों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से आया और उसकी चलती गाड़ी पर फायरिंग (Firing) कर दी।

इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने के लिए एक इंस्टाग्राम रील भी पोस्ट की और लिखा- अभी तो ट्रेलर था, फिल्म बाकी है। इस पोस्ट के बाद पीड़ित और उसके परिवार के लोग दहशत में हैं।

लखनऊ में गैंग चलाता है रितिक

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर थाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी रितिक पोखाल सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रीलें बनाता रहा है। वह लखनऊ में एक गैंग चलाता है और इलाके में अवैध वसूली करता है।

उसके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ के मामले शामिल हैं। पुलिस ने फायरिंग (Firing) की जगह से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं और आरोपी रितिक की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

रेप केस में जेल में बंद आसाराम को बड़ी राहत, मिली 6 माह की अंतरिम बेल

Next Post

दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी संगठन ने दी धमकी, अमिताभ बच्चन से जुड़े हैं तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
ODOC
उत्तर प्रदेश

‘एक जनपद एक व्यंजन’ से वैश्विक पहचान की ओर बढ़ेगा उत्तर प्रदेश का पारंपरिक स्वाद

19/05/2026
Sushil Prajapati
उत्तर प्रदेश

रेप आरोपी के जेल से बाहर आते ही रोड शो, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

19/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
Next Post
Diljit Dosanjh-Amitabh

दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी संगठन ने दी धमकी, अमिताभ बच्चन से जुड़े हैं तार

यह भी पढ़ें

KBC 14

KBC 14: जब अमिताभ बच्चन की हॉटसीट पर बैठ गईं कंटेस्टेंट, बिग बी ने किया कुछ ऐसा की…

14/11/2022
Ateeq Ahmed

अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, 76 करोड़ की 3 और अवैध संपत्ति कुर्क

24/08/2022
Naxalites Encounter

सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को सुलाया मौत की नींद, मुठभेड़ जारी

12/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version