• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देर रात होटल राज में लगी भीषण आग, 30 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Writer D by Writer D
09/07/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Hotel Raj

Hotel Raj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बर्लिंगटन चौराहे के पास स्थित राज होटल (Hotel Raj) में सोमवार देर रात आग लग गई। होटल के भीतर करीब तीस लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने सभी को सुरक्षित निकाला। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत ने बताया कि देर रात करीब साढ़े बारह बजे होटल राज (Hotel Raj)  के बेसमेंट में आग लगी। कुछ ही देर में आग ऊपर तक फैलने लगी। साथ ही पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। एकाएक होटल के कर्मचारी और कमरों में रुके गेस्ट की नींद खुली। चीखना चिल्लाना शुरू हो गया। तब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे होटल को खाली कराया। एक एक कमरा चेक किया। होटल में बरेली के महेश चंद, बदायूं के मनोज समेत अन्य करीब तीस लोगों की जान बच सकी।

आग लगने के बाद होटल (Hotel Raj) में भगदड़ मच गई। बाहर भागने की कोशिश करने लगे। जिसमें तीन चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ लोग दहशत में आ गए। इनको पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।

कमरों में रुके तीन चार लोग खिड़की से बाहर निकलने की जद्दोजहद में जुट गए। इन लोगों को दमकल की टीम ने सीढ़ी से नीचे सुरक्षित उतारा। शीशे तोड़कर दमकलकर्मी भीतर गए। बाद में एक एक कर लगभग सभी शीशे तोड़ दिए, जिससे भीतर भरा धुआं निकल सके। कई बुजुर्ग भी भीतर फंसे थे, सभी को बाहर निकाल लिया गया।

कोहली के पब पर बेंगलुरु पुलिस का एक्शन, इस मामले में हुई FIR

होटल के अग्निशमन यंत्र काम नहीं कर रहे थे। दमकल विभाग आग लगने की वजह की वजह पता कर रहा है। साथ ही होटल मालिक से एनओसी आदि की मांग की है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाट शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

Tags: burlington chaurahacrime newsHotel RajLucknow Newsup news
Previous Post

रूसी सेना के लिए लड़ रहे भारतीयों की होगी वतन वापसी, पुतिन का बड़ा फैसला

Next Post

राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली, चुरुवा हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

घोसी विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर एके शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

21/11/2025
उत्तर प्रदेश

मंत्री ए.के. शर्मा ने शीतला माता मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का लिया हाल-चाल

21/11/2025
Khadi Mahotsav
Main Slider

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

20/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण: एके शर्मा

20/11/2025
'Yogi's UP' is setting global standards in AI
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिये विकास का मॉडल बन रहा उत्तरप्रदेश

20/11/2025
Next Post
Rahul Gandhi

राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली, चुरुवा हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन

यह भी पढ़ें

Atiq-Ashraf

‘मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम…’, हत्या से पहले अशरफ के आखिरी शब्द, 14 सेकेंड में गेम ओवर

16/04/2023
Share Market

शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स 408 अंक तक लुढ़का

27/04/2022
PM Modi

शहजादों को अपने परिवार के आगे कुछ नहीं दिखता: पीएम मोदी

22/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version