लाइफ़स्टाइल डेस्क। ओडिशा के बालासोर जिले के एक गांव में दुर्लभ प्रजाति का एक कछुआ नजर आया है। पीले रंग के होने के वजह से यह कछुआ काफी चर्चा में है। इस कछुए का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस दुर्लभ कछुए के वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत ने कैप्शन में लिखा कि ओडिशा के बालासोर में एक दुर्लभ पीले रंग के कछुए को बचाया गया। शायद यह एक अल्बिनो था। कुछ समय पहले सिंध के स्थानीय लोगों ने भी इस तरह के कछुए का जिक्र किया था।
वीडियो में आप इस पीले रंग के कछुए को देख सकते हैं, जो पानी से भरे एक बर्तन में तैर रहा है। इस कछुए को देखकर वन्यजीव विभाग से संबंधित अधिकारी भी हैरान हैं। वन्यजीव वार्डन भानुमित्र आचार्य ने कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी भी ऐसा कछुआ नहीं देखा था। रविवार के दिन बालासोर जिले के सुजानपुर गांव के ग्रामीणों ने इस पीले कछुए को बचाया और इसके बाद फॉरेस्ट ऑफिसर अधिकारियों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
A rare yellow turtle was spotted & rescued in Balasore, Odisha yesterday.
Most probably it was an albino. One such aberration was recorded by locals in Sindh few years back. pic.twitter.com/ZHAN8bVccU
— Susanta Nanda (@susantananda3) July 20, 2020
इस कछुए का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल होने लगा। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 42 हजार से अधिक बार देखा जा चुका था। सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
कछुए के वायरल हो रहे इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि पीले रंग के प्यारे कछुए आपको शुभकामनाएं। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि यह कछुआ प्रकृति का चमत्कार है।