• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, चचेरे भाई की 18 दुकानें कुर्क

Writer D by Writer D
12/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। जेल में बंद पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके करीबियों पर गाजीपुर पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को मुख्तार के चचेरे भाई मंसूर आलम पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर बाजार स्थित मंसूर अंसारी के 18 दुकानों को कुर्क करते हुए सील कर दिया गया। इस दौरान मुनादी भी कराई गई।

गैंगस्टर एक्ट के तहत उक्त कार्रवाई की गई। इससे यूसुफपुर बाजार में हड़कंप मचा रहा। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 26 लाख 18 हजार रुपये है। इस कार्रवाई से माफिया के करीबियों, रिश्तेदारों और परिजनों में खलबली मची हुई है।

मुख्तार के चचेरे भाई की 18 दुकानें कुर्क

शासन का डंडा लगातार भू-माफिया और अपराधियों के खिलाफ चल रहा है। बीते 21 फरवरी को मुहम्मदाबाद प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक को आख्या रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि यूसुफपुर दर्जी टोला निवासी मुख्तार अंसारी एक गिरोह बनाकर खुद अपने गैंग के सदस्यों के लिए आपराधिक और समाज विरोधी कार्य कर संपत्ति अर्जित की है।

समलैंगिक शादियों को मान्यता देने के खिलाफ केंद्र सरकार, SC में कहा- भारतीय परंपरा के मुताबिक नहीं

पैतृक संपत्ति के बंटवारे में मुख्तार (Mukhtar Ansari) ने यूसुफपुर बाजार का एक भूखंड अपने चचेरे भाई मंसूर अंसारी के नाम कर दी थी। उसी भूखंड पर मंसूर ने दुकानों का निर्माण व्यावसायिक दृष्टि से कराया था। बीते छह मार्च को एसपी ओमवीर सिंह ने विवेचक के आख्या रिपोर्ट पर कार्रवाई की संस्तुति की थी।

रविवार सुबह 11.30 बजे एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, मुहम्मदाबाद एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी, सीओ हितेंद्र कृष्ण एवं कोतवाल घनानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस एवं राजस्व टीम ने 18 दुकानों को खाली कराकर मुनादी करने के साथ कुर्क कर लिया। साथ ही इन दुकानों को सील कर दिया गया है। इस दौरान सुरक्षा के व्यापाक बंदोवस्त किए गए थे।

Tags: gajipur newsMukhtar Ansari
Previous Post

समलैंगिक शादियों को मान्यता देने के खिलाफ केंद्र सरकार, SC में कहा- भारतीय परंपरा के मुताबिक नहीं

Next Post

बीजेपी में शामिल हुईं जेडीयू की पूर्व सांसद मीना सिंह, बोलीं- मुझे सम्मान…

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Meena Singh

बीजेपी में शामिल हुईं जेडीयू की पूर्व सांसद मीना सिंह, बोलीं- मुझे सम्मान...

यह भी पढ़ें

nazma-kangana

नजमा आपी ने कंगना पर कसा तंज, बोली- बेचारी एक्ट्रेस किस-किस को रिप्लाई करेगी

03/02/2021

मैं एक मशहूर परिवार की हो सकती हूं, लेकिन सेल्फ़ मेड होना महत्वपूर्ण है: टियारा धोडी

11/12/2020
किसान संगठनों और सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता

किसानों ने खारिज किया सरकार का प्रस्ताव , 14 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version