• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के बाहर खेल रहे किशोर की कुएं में गिरकर मौत, घर में मचा कोहराम

Writer D by Writer D
06/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
fell into the well

fell into the well

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गोसाईंगंज में घर के बाहर खेल रहा किशोर अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। उसके साथियों ने इसकी सूचना घरवालों को दी। ग्रामीणों ने काफी कोशिश की लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल सकी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आनन-फानन फायर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू करके किशोर को बाहर निकाला गया। फिर, उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोसाईंगंज के बरुआ गांव निवासी किसान नरेंद्र वर्मा का बड़ा बेटा विवेक मानसिक रुप से बीमार रहता था। शुक्रवार को वह कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। घर से कुछ दूर कुएं के पास दौडऩा-पकडऩा खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि खेलते खेलते विवेक कुएं के पास पहुंच गया। वह अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर साथियों ने उसके घर पर सूचना दी।

फायर पुलिस ने उपकरणों की मदद से बाहर निकाला

ग्रामीणों ने कुएं से विवेक को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस पर लोगों ने डॉयल-112 पर सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वह भी विवेक को बाहर निकालने में असमर्थ दिखाई दी। इस पर फायर पुलिस को सूचना दी गई। फायर पुलिस उपकरणों की मदद से कुएं में उतरी और जख्मी विवेक को बाहर निकाला। पुलिस ने आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवेक की मौत से घर में कोहराम मच गया।

प्रधान की लापरवाही से हुआ हादसा

विवेक की मौत से गांव वालों में काफी रोष है। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान से कई बार खुले हुए कुएं के पास दीवार निर्माण कराने को कहा गया। लेकिन उसने कोई तव्वजों नहीं दी। यहीं नहीं उसने कुएं पर पत्थर भी रखवाना उचित नहीं समझा। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी खुले हुए कुएं में गिरकर एक युवक की मौत हो चुकी है। उनका कहना है कि अगर ग्राम प्रधान लापरवाही न दिखाते तो विवेक शायद जिंदा होता। किसान नरेंद्र के परिवार में बेटी तोसी और छोटा बेटा यश है।

Tags: crime newsLucknow News
Previous Post

चुनावी रंजिश के चलते सपा कार्यकर्ता को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप

Next Post

मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंची पुलिस, किया जागरूक

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhai Dooj
धर्म

इस दिन मनाया जाएगा भाई दूज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

20/10/2025
Govardhan Puja
Main Slider

गोवर्धन पूजा कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

20/10/2025
Lizard
Main Slider

दिवाली पर इस जानवर का दिखना होता है शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता

20/10/2025
Rangoli
फैशन/शैली

दिवाली पर नहीं मिला रंगोली बनाने का टाइम, तो इन ट्रिक्स से मिनटों में बना लेंगी

20/10/2025
Suran Sabzi
Main Slider

दिवाली के दिन जरूर बनाई जाती है ये टेस्टी सब्जी, नोट करें मजेदार रेसिपी

20/10/2025
Next Post
mission shakti

मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंची पुलिस, किया जागरूक

यह भी पढ़ें

fire

गौर सिटी 14 एवेन्यू में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

26/04/2023
malmass

मलमास माह में ये उपाय कर पाएं कर्ज के बोझ मुक्ति

20/09/2020
Vitamin D

विटामिंस खाद्य पदार्थों से ले बजाय विटामिन सप्लीमेंट्स से

05/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version