• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मलमास माह में ये उपाय कर पाएं कर्ज के बोझ मुक्ति

Desk by Desk
20/09/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
malmass

मलमास

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आज अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन शुक्रवार है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है | शास्त्रों में  पुरुषोत्तम मास का बड़ा ही महत्व बताया गया है। अधिक मास को मलमास के नाम से भी जाना जाता है और मलमास के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने की मनाही होती है।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आश्विन मास के दौरान विभिन्न राशि वालों को  शुभ फलों की प्राप्ति के लिये क्या उपाय करने चाहिए |

अगर आप किसी विशेष कार्य की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो इस पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन भगवान विष्णु को केसर मिश्रित दूध दक्षिणावर्ती शंख में डालकर अर्पित करें।

अगर आपके परिवार का कोई भी सदस्य कर्ज से परेशान है, तो जल्द से जल्द कर्ज से छुटकारा पाने के लिये अगले 30 दिनों के दौरान पड़ने वाले शनिवार को सुबह स्नान  के बाद पीपल के पेड़ में जल डालें और साथ ही तेल का दीपक जलायें। आपको बता दूं- इस पुरुषोत्तम मास में शनिवार 19 सितम्बर, 26 सितम्बर, 3 अक्टूबर, और 10 अक्टूबर को पड़ रहा है।

किसी भी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये  पुरुषोत्तम मास में  श्री विष्णु सहस्त्रनाम् में दिये भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-

यस्य स्मरण मात्रेन जन्म संसार बन्धनात्‌ ।

विमुच्यते नमस्तमै विष्णवे प्रभविष्णवे ॥

अगर आपको  नौकरी से संबंधित कोई परेशानी है , आपका प्रमोशन अटक गया है, तो  पुरुषोत्तम मास के आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी को पांच कन्याओं को भोजन कराएं। भोजन में खीर जरूर होनी चाहिए। भोजन के बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।

अगर आपका मन किसी बात को लेकर उलझा हुआ है और आप अपनी उलझनों से बाहर निकलना चाहते हैं, तो आज से 16 अक्टूबर तक के बीच जब भी आपको मौका मिले, किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जरूर जाएं। भगवान विष्णु  का आशीर्वाद लें |कन्या राशि वालों किसी भी तरह के भय, बाधा आदि से छुटकारा पाने के लिये इस अधिक मास में श्री विष्णु सहस्त्रनाम् के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है-

नमः समस्त भूतानां आदि भूताय भूभृते।

अनेक रुप रुपाय विष्णवे प्रभविष्णवे॥

अपनी धन-सम्पदा में वृद्धि करना चाहते हैं, तो  पुरुषोत्तम मास में श्री विष्णु के साथ-साथ माता महालक्ष्मी की भी उपासना करें। साथ ही माता के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-

‘श्रीं ह्रीं श्रीं’

अपने दाम्पत्य संबंधों को मजबूत बनाये रखना चाहते हैं, तो अधिक मास में  पड़ने वाली दोनों एकादशी पर सवा किलो चावल  पीले  कपड़े में बांधकर विष्णु मन्दिर में दान कर दें। आपको बता दूं इस बीच एकादशी 27 सितम्बर और 13 अक्टूबर को पड़ेंगी।

समाज में अपना नाम चमकाने के लिये, अपनी अलग पहचान बनाने के लिये आप श्री विष्णु सहस्त्रनाम् में दिये भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-

जगत्प्रभुं देव देव मनन्तं पुरुषोत्तमम्‌ ।

स्तुवन् नाम सहस्त्रेण पुरुषः सत तोत्थितः।।

परिवार में सुख-शांति बनाये रखने के लिये इस पुरुषोत्तम मास के दौरान रोज सुबह स्नान  के बाद भगवान विष्णु के सामने हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का पाठ करें। गायत्री मंत्र इस प्रकार है-

ॐ भूर्भुव स्वः। तत् सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥

आर्थिक तरक्की के साथ  अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिये रविवार को छोड़कर बाकी प्रत्येक दिन रोज सुबह स्नान  के बाद तुलसी के पौधे में जल डालना चाहिए और शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए।

अगर आप अपने करियर को एक ऊंचे मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं, तो पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-

ईशानः प्राणदः प्राणो ज्येष्ठः श्रेष्ठः प्रजापतिः ।

हिरण्यगर्भो भूगर्भो माधवो मधुसूदनः।।

Tags: Adhik MaasAdhik Maas 2020adhik maas in hindiAdhika Masamimportance of Malmaskya hai malmas ka mahinaMala MaasMalmasmalmas 2020malmas upayPurushottam MaasPurushottam MonthWhat is the fast of MalmasWhat is the meaning of MalmasWhat To Do Or Not To During malmasWhy is Malmas importantअधिक मासपुरुषोत्तम मासमलमास
Previous Post

सुशील मोदी ने कहा- आईआईटी पटना को स्टार्टअप हब बनाने में मदद करेगी सरकार

Next Post

होम आइसोलेंशन की अनुमति स्थिति को देखकर दी जाये : मौर्य

Desk

Desk

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
Foot Mask
फैशन/शैली

ये मास्क बनाएंगे पैरों को कोमल और सुंदर

22/07/2026
butterfly asana
फैशन/शैली

हृदय रोग को कम करने में लाभकारी है योग

22/07/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post

होम आइसोलेंशन की अनुमति स्थिति को देखकर दी जाये : मौर्य

यह भी पढ़ें

Richa Chadha termed Randeep's absurd joke as 'disgusting' and 'racist'

ऋचा चड्ढा ने रणदीप के बेतुके मजाक को ‘घृणित’ और ‘जातिवादी’ करार दिया

29/05/2021
Night serum

घर पर बनाए स्किन ग्लोइंग नाइट सीरम

10/01/2025
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल की ‘रणनीति’ ने राजस्थान में भाजपा को दिलाई सात में से पांच सीटें

23/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version