• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता को गोलियों से भूना, इलाके में तनाव

Writer D by Writer D
19/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
shot

shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। जनपद के थाना दक्षिण के गांव लालऊ में अधिवक्ता (Advocate) की सुबह के समय गोली (Shot) मारकर हत्या कर दी गई।  वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अधिवक्ता शिव शंकर दुबे  मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) पर निकले थे। जहां एक सूनसान स्थान पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव लालऊ में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष शिवशंकर दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि अधिवक्ता सुबह करीब 8:20 पर अपने बेटे ललित की बेटी अन्या को स्कूल छोड़कर 8:30 बजे करीब लालऊ से बैदी को जाने वाले रोड पर टहलने के लिए निकले थे, तभी शक्ति ग्लास के समीप अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सिर में लगी बताई जा रही है।

वहीं मृतक के बेटे तन्मय का कहना है उसके पिता का झगड़ा मोहल्ला भीम नगर निवासी एक व्यक्ति से जिला मुख्यालय पर हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, लेकिन बाद में साथी अधिवक्ताओं द्वारा मामले को शांत कराने के साथ ही दोनों को समझा दिया गया था।

‘भारत जोड़ो’ के डेढ़ महीने में टूट गई तेलंगाना कांग्रेस की एकता, 12 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई  है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर अभी पुलिस अधिकारी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। जिस जगह अधिवक्ता को गोली मारी गई, उसके पास गैस एजेंसी है, जिसमें सीसीटीवी लगे हुए हैं। पुलिस इन सीसीटीवी को भी खंगाल रही है, जिससे घटना के बारे में कोई सुराग हाथ लग सके।

एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है। घटना के पीछे प्रथम दृश्टया झगड़े का मामला सामने आया है। वहीं अधिवक्ता की हत्या को लेकर वकीलों में आक्रोश है। जिसके चलते अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप कर दिया। घटना के शीघ्र खुलासे एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags: crime newsfirojabad newsup news
Previous Post

‘भारत जोड़ो’ के डेढ़ महीने में टूट गई तेलंगाना कांग्रेस की एकता, 12 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Next Post

झोपड़ी में घुसा पुलिस का अनयिंत्रित वाहन, मासूम सहित तीन घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Infrastructure
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के 9 वर्षों में यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रांसफॉर्मेशन

20/03/2026
Startup
उत्तर प्रदेश

महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या

19/03/2026
Census-2027
उत्तर प्रदेश

जनगणना-2027 के लिए जिला पंचायती राज अधिकारियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

19/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी: सीएम योगी

19/03/2026
Yogi Government
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार अपराध के बदलते तरीकों पर पांच नई लैब्स से लगाएगी ब्रेक

19/03/2026
Next Post
police vehicle

झोपड़ी में घुसा पुलिस का अनयिंत्रित वाहन, मासूम सहित तीन घायल

यह भी पढ़ें

P V Sindhu

इंडोनेशिया ओपन से बाहर हुई पीवी सिंघु, साई प्रणीत ने भी किया निराश

14/06/2022
Stubble

पराली जलाने पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना, SC की फटकार के बाद केंद्र ने डबल की पेनाल्टी

07/11/2024
cm yogi

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग की भूमिका महत्वपूर्ण : योगी

28/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version