• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुष्कर धामी के दोबारा सीएम बनने पर संतों ने दक्ष मंदिर में किया दुग्धाभिषेक

Writer D by Writer D
22/03/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संतों ने दक्ष मंदिर (Daksh Mandir) में दुग्धाभिषेक कर लगातार दूसरी बार उत्तराखण्ड की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Dhami) के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए भाजपा को प्रचण्ड बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री धामी (Pushkar Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के विकास की गति तेज होगी। योजनाओं का लाभ जनसामान्य को मिलेगा।

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊर्जावान व दूरदर्शी नेता हैं। अल्प कार्यकाल में उनकी कार्यशैली से जनता में बनी उनकी छवि का लाभ चुनाव में भाजपा को मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व का लाभ उत्तराखण्ड की जनता को मिलेगा।

23 मार्च को शपथ लेंगे पुष्कर धामी, पीएम मोदी होंगे शामिल

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से आम जनता के साथ संत समाज में भी हर्ष की लहर है। संत समाज का आशीर्वाद उनके साथ है। संत समाज के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

पुष्कर धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को अर्पित किए श्रद्धासुमन

इस अवसर पर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य, महंत धर्मदास, महंत गौरीशंकर दास, महंत दामोदर दास, महंत विष्णुदास, महंत रघुबीर दास, बाबा हठयोगी, महंत प्रह्लाद दास, महंत सूरज दास, महंत रामदास, महंत गोविंददास, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, महंत रामानन्द सरस्वती, महंत बिहारी शरण, महंत प्रेमदास, महंत दुर्गादास, महंत निर्मलदास, महंत राजेंद्रदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी कपिलमुनि आदि ने संतों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Tags: daksh mandirdehradun newsdhami 2.0haridwar newspushar dhamiUttarakhand News
Previous Post

12वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली बंपर भर्ती

Next Post

आस्था के सम्मान के साथ पर्यटन का विस्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Robert Vadra
राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मिली राहत, ऋण माफ

16/05/2026
Next Post
UP Tourism

आस्था के सम्मान के साथ पर्यटन का विस्तार

यह भी पढ़ें

Lipstick

लिपस्टिक के ये शेड्स बढ़ा देते हैं चेहरे की खूबसूरती

17/10/2025
Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा पर कसा शिकंजा, 2.25 करोड़ की संपत्ति कुर्की का आदेश

27/08/2022
kitchen

सर्दियों के मौसम में बेहद ही फायदेमंद है किचन में रखी ये छोटी सी चीज

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version