• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RPN सिंह के बाद कांग्रेस प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष ने भी पार्टी से दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
25/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद से इस्तीफों का दौर शुरू हो चुका है। पडरौना विधानसभा के घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

मनीष जायसवाल ने अजय कुमार लल्लू को एक चिट्ठी लिख अपने फैसले के बारे में बताया है। उनके मुताबिक वे वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। उन्होंने पार्टी का आभार जरूर जताया है, लेकिन कांग्रेस छोड़ने का भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में एक ही दिन में यूपी कांग्रेस को तीन झटके लग गए हैं। आरपीएन सिंह के साथ उनके दो साथी ने दो पहले ही बीजेपी का दामन थाम लिया है, अब एक प्रत्याशी के इस्तीफे ने इस बिखराव को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि आज ही आरपीएन सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया। अटकलें पहले से थीं, लेकिन आज उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। कांग्रेस छोड़ने के बाद उन्होंने यहां तक कह दिया कि वे देर से आए लेकिन दुरुस्त आए। उनकी माने तो कांग्रेस पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही है। वहीं उन्होंने पीएम मोदी ने नेतृत्व में भी पूरा विश्वास जताया और जोर देकर कहा कि राष्ट्रनिर्माण में बीजेपी का एक छोटा कार्यकर्ता बन वे भी अपना योगदान देना चाहते हैं।

अब ऐसी खबरे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ने के बाद से बीजेपी को एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो उन्हें पूर्वांचल में मजबूती दे सके। अभी के लिए पार्टी ने आरपीएन सिंह को साथ ला उस कमी को पूरा करने का प्रसास किया है। ऐसी खबरें हैं कि बीजेपी उन्हें इस बार पडरौना सीट से ही प्रत्याशी बना सकती है, जहां से स्वामी के चुनाव लड़ने के चर्चे तेज हैं।

कांग्रेस के पूर्व सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जिला कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप

आरपीएन सिंह की बात करें तो वे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में गिने जाते थे। राहुल गांधी के भी वे काफी करीब रहे और उन्हें केंद्र में मंत्री बनने का भी मौका मिला। वे तीन बार विधायक रह चुके हैं और 2009 के लोकसभा चुनाव में पडरौना से ही स्वामी प्रसाद मौर्य को भी पटखनी दे रखी है। अभी के लिए कहा जा रहा है कि यूपी चुनाव में पडरौना एक हाई प्रोफाइल सीट बन सकती है क्योंकि यहां से स्वामी और आरपीएन की सीधी टक्कर संभव है। दोनों ही नेता अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, स्वामी तो यहां तक कह गए हैं कि सपा का कोई मामूली कार्यकर्ता भी उन्हें आसानी से हरा देगा।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up newsचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

कांग्रेस के पूर्व सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जिला कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप

Next Post

युवा ब्राह्मणों के सबसे बड़े संगठन का कांग्रेस को समर्थन

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post

युवा ब्राह्मणों के सबसे बड़े संगठन का कांग्रेस को समर्थन

यह भी पढ़ें

vegetarian

BMC मेडिसिन के अनुसार शाकाहारी खाने से कम होता है कैंसर का खतरा

16/03/2022
Andropause

बांझपन से मुक्ति दिलाने में सहायक है यह घरेलु उपाय

03/03/2026
Investors

चंडीगढ़ रोड शो में उत्तर प्रदेश में निवेश करने को लेकर उत्साहित दिखे निवेशक

27/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version