• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफजाल अंसारी के बिगड़े बोल, केशव प्रसाद मौर्य को बताया माफिया

Writer D by Writer D
08/04/2024
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर, राजनीति
0
Afzal Ansari

Afzal Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने केशव प्रसाद मौर्य को गुंडा बताया है। अखिलेश यादव के गाजीपुर पहुंचकर मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अफजाल अंसारी ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर कई ऐसी टिप्पणी की जिससे मौर्य के समर्थकों में नाराजगी है।

अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य पर 16 मुकदमा रहा है। उनके ऊपर 302 के भी मुक़दमे रहे हैं। खुद का चुनाव हारने के बाद भी वह पद स्वीकार रहे हैं। ऐसे लोग लंबी बातें करते हैं तो क्या कहा जाए। सिर में कितने बाल की कहावत का उदाहरण देते हुए अफजाल अंसारी ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य हों या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनका तिलिस्म भारत की जनता के सामने टूट गया है। केवल इस घटना से ही नहीं तमाम ऐसी घटनाएं हुई हैं जिससे भारत की जनता का भरोसा इनसे उठ गया है।

अंसारी (Afzal Ansari)  को ईवीएम में भी घोटाला दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इवीएम वीवी पेट से निकलने वाली पर्ची का शतप्रतिशत मिलान कर लिया जाएगा तो इवीएम मशीन का खेल खत्म हो जाएगा। ईवीएम मशीन से धांधली नहीं हो पाएगी।

उल्लेखनीय है कि विपक्ष के नेता सत्ताधारी दल के नेताओं में केशव प्रसाद मौर्य के ऊपर सबसे ज्यादा हमलावर दिखाई देते हैं। जानकारों की मानें तो यह इसलिए होता है क्योंकि केशव प्रसाद मौर्य का आक्रामक तेवर विपक्ष के नेताओं को बर्दाश्त नहीं होता है। यही वजह है कि मुख्य विपक्षी दल के मुखिया अखिलेश यादव हों या फिर अन्य विपक्षी दल, केशव पर हमलावर दिखाई देते हैं। अब अफजाल अंसारी ने केशव प्रसाद मौर्य पर ऐसे बयान दिए हैं।

जेल में बंद पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, इलाज में लगे 3 डॉक्टर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव कहते हैं कि समाजवादी पार्टी जिस बात के लिए जानी जाती थी अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के घर पहुंच कर उसे साबित कर दिया है। अफजाल अंसारी का यह बयान आपत्तिजनक है और हम उनके इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं। अफजाल अंसारी हों या समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को प्रदेश की जनता इसी चुनाव में जवाब देगी।

Tags: Afzal Ansarigajipur newsKeshav Prasad Mauryaup news
Previous Post

सरकारी स्कूलों में क्लास 6 से 9 में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस दिन जारी होगी पहली लिस्ट

Next Post

इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, जल्द हो सकता है एलान

Writer D

Writer D

Related Posts

Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

अप्रैल में जिला योजना बैठकें अनिवार्य, कुंभ-2027 कार्यों में तेजी के निर्देश

13/04/2026
CM Dhami
Main Slider

16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति’ पर विशेष चर्चा, सीएम धामी ने जताई खुशी

13/04/2026
Next Post
Priyanka Gandhi

इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, जल्द हो सकता है एलान

यह भी पढ़ें

Manmohan Singh

मनमोहन सिंह के मेन बॉडीगार्ड थे योगी के मंत्री, निधन के बाद कही ये बड़ी बात

27/12/2024
suresh khanna

वैक्सीन का मज़ाक उड़ाने वाले आज कर रहे वैक्सीन की चिंता : सुरेश खन्ना

28/05/2021
Nigerian arrested

अवैध रूप से रह रहा नाइजीरियन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version