• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की बिगड़ी तबीयत, इलाज में लगे 3 डॉक्टर

Writer D by Writer D
23/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
Afzal Ansari

Afzal Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। जिला जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद गाजीपुर अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलने पर आनन-फानन में जेल प्रशासन ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से संपर्क साधा।

पूर्व सांसद की तबीयत खराब होने के सूचना पाने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया और तीन चिकित्सकों की टीम ने सांसद अफजाल अंसारी का इलाज शुरू किया। बताया जा रहा है कि फिलहाल अभी अफजाल अंसारी की तबीयत स्थिर है और वह स्वस्थ हैं।  इस मामले में महर्षि विश्वामित्र स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद मिश्रा से जानकारी ली गई। डॉ. मिश्रा भी ने पूर्व सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत थोड़ी खराब होने की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को पूर्व सांसद  की तबीयत खराब होने की सूचना जेल प्रशासन से मिली थी। अंसारी को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की प्रॉब्लम है। जिसकी दवा वे लेते हैं। हालांकि, चेकअप के बाद उनको और भी दवाएं दी गई हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

डॉक्टर आनंद मिश्रा के मुताबिक, 3 सदस्यीय चिकित्सकों का पैनल अफजाल अंसारी की जांच और इलाज के लिए लगाया गया है। फिलहाल कुछ आवश्यक दवाओं और परहेज के बाद मरीज बिल्कुल स्वस्थ हैं। गुरुवार शाम को चिकित्सकों की टीम उनका पुनः स्वास्थ्य परीक्षण करके आई, तो वे बिल्कुल स्वस्थ थे। आज भी चिकित्सकों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है और रिपोर्ट्स के अनुसार अब वे ठीक हैं। डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि उनके स्वास्थ्य के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे, वह उठाए जा रहे हैं।

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, एंबुलेंस मामले में तय हुए आरोप

इलाज कर रहे चिकित्सकों और जानकारों का मानना है कि पूर्व सांसद फिलहाल स्वस्थ्य हैं। अत्यधिक गर्मी, उमस और ज्यादा सोचने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को दिक्कत आती है। फिलहाल पूर्व सांसद (Afzal Ansari) को चिकित्सकों ने कुछ दवाओं के साथ खान-पान का परहेज बताया है। जानकारों की मानें तो अफजाल अंसारी को मॉर्निंग वॉक की आदत थी जो सुविधा शायद जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों को नहीं मिलती।

आपको बता दें कि अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) को गैंगस्टर मामले में 4 साल की सजा सुनाई गई है। जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत 2 साल से ज्यादा सजायाफ्ता होने पर लोकसभा सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। इसके बाद अफजाल अंसारी गाजीपुर की जिला जेल में अपनी सजा काट रहे हैं और उनकी विचारण याचिका उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित है। आगामी 4 जुलाई को सुनवाई होनी है।

Tags: Afzal Ansaricrime newsgajipur jailgajipur newsmp afzal ansariMukhtar Ansariup news
Previous Post

लोकसभा चुनाव 2024 में अहम भूमिका अदा करेंगे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्णय?

Next Post

UP Board: 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट जारी, यहां देखें शेड्यूल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
ICAI CA

UP Board: 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट जारी, यहां देखें शेड्यूल

यह भी पढ़ें

dinesh khatik

योगी सरकार से नाराज है दो मंत्री, राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा तेज

20/07/2022
Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा की उपलब्धि पर पीएम मोदी ने दी बधाई, देश में जश्न

24/07/2022
Prime Minister's Garib Kalyan Yojana

CM योगी ने वितरित किया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का खाद्यान्न

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version