• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनमोहन सिंह के मेन बॉडीगार्ड थे योगी के मंत्री, निधन के बाद कही ये बड़ी बात

Writer D by Writer D
27/12/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Manmohan Singh

Manmohan Singh, Asim Arun

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारत में आर्थिक उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण के सूत्रधार और देश के 13वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के निधन पर देश के कोने-कोने से शोक संदेश आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है और शुक्रवार के सारे सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सरकार ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के जरिए उन्हें अंतिम विदाई देने का फैसला किया है। तीन साल उनके मुख्य अंगरक्षक रहे असीम अरुण (Asim Arun) ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है और कहा है कि उन्होंने मनमोहन सिंह से काफी सीखा। असीम अरुण भारतीय पुलिस सेवा के अफसर रहे हैं और इस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री हैं।

असीम अरुण आईपीएस सर्विस के दौरान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) में भी तैनात रहे हैं और इस दौरान वो तीन साल मनमोहन सिंह की सुरक्षा में तैनात थे। असीम अरुण ने मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के निधन पर अपने शोक संदेश में कहा है- “मन बहुत भारी है मेरा. सभी देशवासियों का मन भारी है।

मैं विशेष रूप से याद करता हूं डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को क्योंकि मैं करीब तीन साल उनका मेन बॉडीगार्ड रहा। AIG क्लोज प्रोटेक्शन टीम, एसपीजी में एक दायित्व होता है, वो जो अंदरूनी घेरा है, उसका इंचार्ज होता है और अगर सारे बॉडीगार्ड भी हट जाएं तो वो कभी भी हट नहीं सकता। तो ऐसे परछाई के रूप में, शैडो के रूप में, काम करने का मौका मुझको तीन साल मिला। बहुत कुछ मैंने डॉक्टर मनमोहन सिंह जी से सीखा।”

मैं 2004 से लगभग तीन साल उनका बॉडी गार्ड रहा। एसपीजी में पीएम की सुरक्षा का सबसे अंदरुनी घेरा होता है – क्लोज़ प्रोटेक्शन टीम जिसका नेतृत्व करने का अवसर मुझे मिला था। एआईजी सीपीटी वो व्यक्ति है जो पीएम से कभी भी दूर नहीं रह सकता। यदि एक ही बॉडी गार्ड रह सकता है तो साथ यह बंदा… pic.twitter.com/468MO2Flxe

— Asim Arun (@asim_arun) December 26, 2024

डॉ. मनमोहन सिंह भारत के इकलौते प्रधानमंत्री, जिनके नोट पर थे हस्ताक्षर; ये रही वजह

92 साल के मनमोहन सिंह गुरुवार की देर शाम दिल्ली में अपने आवास में बेहोश होकर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें होश में लाने की बहुत कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। एम्स ने रात 9.51 बजे उनके निधन की घोषणा कर दी। एम्स ने कहा कि मनमोहन सिंह बढ़ती उम्र की वजह से होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे

Tags: Asim ArunLucknow NewsManmohan Singh death
Previous Post

डॉ. मनमोहन सिंह भारत के इकलौते प्रधानमंत्री, जिनके नोट पर थे हस्ताक्षर; ये रही वजह

Next Post

मनमोहन सिंह के निधन से टला ‘सिकंदर’ का टीजर, अब इस दिन होगा रिलीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Sikander

मनमोहन सिंह के निधन से टला 'सिकंदर' का टीजर, अब इस दिन होगा रिलीज

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ खड़ी होगी जनता: अखिलेश यादव

20/03/2024
Banks

इस बैंक में निकली हैं ऑफिसर पदों पर भर्तियां, ग्रेजुएट करें अप्लाई

17/07/2023
Deputy CM Keshav Maurya expressed grief

हार के बाद केशव मौर्य ने खाली किया सरकारी बंगला

12/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version