• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अग्निवीर योजना ने खराब किया नौजवानो का भविष्य : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
16/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अग्निवीर योजना ने नौजवानो का भविष्य खराब कर दिया है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने साेमवार को कहा कि चीफ आफ दि आर्मी स्टाफ ने कहा है कि 2027 तक एक लाख फौजियों की कमी हो जाएगी। अग्निवीर व्यवस्था जानबूझकर लाई गई है ताकि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यको का स्टेटस फौज में भर्ती होने के बाद बेहतर न बन सके। भाजपा अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों का भविष्य खराब कर दिया है। चार साल की फौज की नौकरी कौन नौजवान करना चाहेगा। नौजवानों को भाजपा को वोट नहीं देना चाहिए। समाजवादी पार्टी अग्निवीर योजना के पक्ष में नहीं है। वह पहले जैसी भर्ती की पक्षधर है जिसमें नौजवानों को पूरी नौकरी और पेंशन मिलती थी। नेताजी ने शहीदों को जो सम्मान दिया वह सम्मान अग्निवीरों को नहीं मिल रहा है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा “ मै मिलिट्री स्कूल में पढ़ा हॅू। मेरे जितने सीनियर और जूनियर हैं वह सभी फौज में रहे है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और डिफेंस की वजह से मेरा रिश्ता फौज से हमेशा बना रहा। पाकिस्तान से तो हमें खतरा है लेकिन चीन से सीमा पर बड़ा खतरा है। चीन हमारी सीमाओं के अन्दर आ रहा है। हमारी सीमाएं असुरक्षित है और वही हमारे बाजार पर भी कब्जा कर रहा है। चीन से इस तरह दो तरह से खतरा है।”

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जो राजनीतिक दल और लोग संविधान और लोकतंत्र को बचाना चाहते है, उनकी पार्टी उन्हीं के साथ हैं और इंडिया ‘गठबंधन’ के साथ पीडीए इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2024 के लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त देगा।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि गुजरात से पंजाब के लिए, बंबई से नागपुर के लिए एक्सप्रेस-वे बना। देश में इतने एक्सप्रेस-वे बन रहे, यूपी को दिल्ली सरकार के बजट का एक्सप्रेस-वे क्यों नहीं मिला। यूपी जिसने प्रधानमंत्री दिया, सबसे ज्यादा लोकसभा के सांसद दिए उसमें एक एक्सप्रेस-वे दिल्ली का क्यों नहीं है। इसका मतलब यह है कि दिल्ली वाले यूपी वालों को पैसा नहीं दे रहे हैं।

आज भी बिजली का कोटा केन्द्र से नहीं बढ़ा है। समाजवादी सरकार में बिजली घर बनाये गये थे उन्हीं से आज बिजली मिल रही है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। समाजवादी सरकार में जो बिजली घर लगना शुरू हुए थे उनको मदद मिल जाती तो सस्ती बिजली मिलती। जनता को महंगा बिजली बिल नहीं देना पड़ता।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

श्रीराम के उदघोष से गुंजायमान हुयी अयोध्या, राम भक्तों में गजब का उत्साह

Next Post

रामोत्सव 2024:18 जनवरी को गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे श्रीरामलला

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
Ramlalla

रामोत्सव 2024:18 जनवरी को गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे श्रीरामलला

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा

21/03/2022
Sunetra Pawar

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा आज डिप्टी CM पद की लेंगी शपथ

31/01/2026

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को किया ढेर

06/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version