• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृषि और पशुधन एक ही सिक्के के दो पहलू : आनंदी बेन पटेल

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रदान की छात्र-छात्राओं को उपाधि

Desk by Desk
22/02/2022
in उत्तर प्रदेश, मथुरा, शिक्षा
0
Anandiben Patel

Anandiben Patel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) सोमवार दोपहर दो दिन के दौरे पर मथुरा पहुंची यहां उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में छात्र छात्राओं को डिग्री और मैडल प्रदान किये।

उन्होंने (Anandiben Patel)  कहा कि सफलता यदि जीवन में चाहिए तो अपने जीवन और कार्यों में स्वयं को इसके योग्य सिद्ध करें, कृषि (Agriculture) और पशुधन (Livestock) एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, देश में बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। हमको इन चुनौतियों से निपटने के लिए धरातल पर कार्य करना होगा।

सोमवार को राज्यपाल के मथुरा पहुंचने पर विश्वविद्यालय के कुलपति और जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पर उनका पुष्प देकर स्वागत किया तथा पुलिस की टीम ने उनका गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया। इसके बाद राज्यपाल विश्वविद्यालय के सभागार में पहुंची। जहां उन्होंने दीक्षांत समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद विश्वविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्रों को जीवन में सफलता के मूल मंत्र देते हुए कहा कृषि और पशुधन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कृषि के साथ-साथ पशुधन को बढ़ावा देने के लिए वेटेरिनरी विश्वविद्यालय को काम करना चाहिए। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना चाहिए। आज स्थिति ये है कि दुध डेयरी पर जा रहा है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार समेत कइ राज्यों में यही स्थिति है। इसका कारण ये है कि लोग अपना बैंक बैलेंस बढ़ाना चाहते हैं। मगर बच्चों और माताओं को दूध नहीं दे रहे हैं। इसलिये कुपोषण बढ़ रहा है।

कुपोषित बच्चे आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। कहीं 30 फीसद तो कहीं 49 फीसद बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। हमको इन चुनौतियों से निपटने के लिए धरातल पर कार्य करना होगा। राज्यपाल ने सिक्कित राज्य का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा सिक्कित जैविक उत्पादन कर रहा है। प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि देश में जैविक उत्पादन को बढ़ावा मिले और जब जैविक उत्पादन होगा तो बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। इन सब के लिए कृषि पशु पालन विभाग, शिक्षा विभाग सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने संस्कारों पर भी बल दिया।

छात्रों से उन्होंने कहा कि वह अपने माता- पिता को न भूलें। हमेशा गुरुओं को सम्मान करें। मातृभाषा को लेकर उन्होंने कहा कि जो शिक्षा दी जाए तो मातृभाषा होगी। उन्होंने अपने संबोधन में इंदौर के गोबर प्लांट का भी जिक्र किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने छात्रों को मेडल प्रदान किये। इसके अलावा राज्यपाल ने कार्यक्रम में आये परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को पुस्तक और स्वल्पाहार वितरित किया। कुलपित प्रोफेसर जीके सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत कराया। कुलाधिपति ने छात्र छात्रओं को अवधि देने की अनुमति प्रदान की।

 

Tags: anandiben patelmathura newsup news
Previous Post

पार्टी विशेष को वोट न डालने पर अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला, वीडियो वायरल

Next Post

खाई में गिरी तेज रफ्तार मैक्स, 14 लोगों की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Azam Khan
Main Slider

मुझे राजनीति छोड़ देनी चाहिए थी, लेकिन अब तो… आजम खान का छलका दर्द

03/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

Mission Shakti 5.0: 3 से 11 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाएगी योगी सरकार

02/10/2025
ak sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छताकर्मी गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को धरातल पर कर रहे हैं सच: एके शर्मा

02/10/2025
Former Ayodhya Dham councilor Alok Singh shot
Main Slider

अयोध्या धाम के पूर्व पार्षद को मारी गई गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

02/10/2025
CM Yogi participated in the rajtilak ceremony of Lord Shri Ram.
Main Slider

बदले नामों से मौजूद हैं रामायण व महाभारत के खल पात्र : सीएम योगी

02/10/2025
Next Post
uttrakhand accident

खाई में गिरी तेज रफ्तार मैक्स, 14 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वविद्यालय विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

18/04/2025
UPSIDA

चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का व्यापक कायाकल्प कराएगी योगी सरकार

27/09/2024
bharti singh

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह की बिगड़ी तबीयत, कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

03/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version