• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वतावरण में मौजूद वायु प्रदूषण से बढ़ रहा है लोगों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा!

Desk by Desk
26/10/2020
in फैशन/शैली, विचार, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वास्थ्य डेस्क.  वायु प्रदूषण लोगों तथा प्रकृति दोनों के लिए बेहद खतरनाक है. वायु प्रदूषण का स्वास्थ्य पर अत्यधिक दुष्परिणाम पड़ता है. कोरोना वायरस के समय लॉकडाउन के दौरान देश भर में प्रदूषण का स्तर बहुत ही कम हो गया था. लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है. इस वक्त दिल्ली का AQI 635, यानी ख़तरनाक स्तर पर पहुंच गया है. लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया है. साथ ही इस खतरनाक प्रदूषण से लोगों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ रहा है.

सेलिब्रिटी डायटीशियन रुजुता दिवेकर से जानें कैसा हो बच्चों का डाइट प्लान

प्रदूषण से बढ़ता है स्ट्रोक का ख़तरा

डॉक्टरों का कहना है कि प्रदूषित हवा के लंबे समय तक संपर्क में रहने से स्ट्रोक हो सकता है। स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क के एक हिस्से में खून का बहाव बंद हो जाता है, या फिर एक नलीका के फटने से मस्तिष्क में खून भर जाता है, जिसे hemorrhagic stroke कहा जाता है।

प्रदूषण और ब्रेन स्ट्रोक में रिश्ता 

वायु प्रदूषकों में ऐसे कण शामिल होते हैं जिनका आकार काफी छोटा होता है। ये छोटे कण संवहनी प्रणाली (vascular system) में प्रवेश कर सकते हैं और उन लोगों में स्ट्रोक का खतरा ज़्यादा पैदा करते हैं जो पहले से ही इस बीमारी की चपेट में हैं। रिसर्च में ये भी पाया गया है कि प्रदूषित हवा के लंबे समय तक संपर्क में रहने से छोटे कण आपके दिमाग़ के अंदर की परत को भी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे स्ट्रोक होता है।

यानी प्रदूषण और ब्रेन स्ट्रोक में रिश्ता है। आंकड़ों की मानें तो पिछले 10 सालों में स्ट्रोक के मामले काफी बढ़ गए हैं। इससे पहले स्ट्रोक से पीड़ित मरीज़ों की उम्र 60-70 के बीच की होती थी। लेकिन आजकल 40 और उससे कम उम्र के लोगों में स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।

प्रदूषित हवा में सांस लेना स्मोक करने के ही बराबर है। इन दोनों से ही दिमाग़ के अंदर की परत को नुकसान पहुंचता है और स्ट्रोक होता है। ज़्यादातर डॉक्टर्स स्ट्रोक के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हैं। स्ट्रोक दुनिया में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। ये धूम्रपान, शारीरिक गतिविधि की कमी और उच्च रक्तचाप की अंदेखी करने से इसका खतरा बढ़ जाता है।

दुनिया भर में दिल की बीमारी के बाद सबसे ज़्यादा मौतें स्ट्रोक से ही हो रही हैं। इसके बावजूद इसके बारे में बीमारी के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बेहद कम है। स्ट्रोक होने पर अचानक संतुलन खोना, एक या दोनों आंख से न दिखना, चेहरा लटक जाना और धीमे या फिर बोलने में दिक्कत आना जैसे लक्षण नज़र आते हैं जिससे इस बीमारी को पहचाना जा सकता है।

अगर स्ट्रोक आने के कुछ घंटों में ही मरीज़ का इलाज हो जाए तो वह बिल्कुल ठीक या फिर काफी हद तक ठीक हो सकता है। इंजेक्शन के ज़रिए ब्लड क्लॉट को हटा दिया जाता है लेकिन ये सिर्फ 41/2 घंटे के अंदर ही मुमकिन है। अगर 6 घंटे हो गए हैं तो इसे एंजियोग्राफी के ज़रिए निकाल दिया जाता है। हालांकि, इससे ज़्यादा देर होने पर मरीज को बचाना मुश्किल हो जाता है।

Tags: 24ghanteonline.comair pollutionbad airbrain strokeHealthHealth and Medicine health lifestyle hindi newshealth tipsHealthy LifestylelifestyleLifestyle and Relationshippollution diseasesstrokeप्रदूषणस्ट्रोकहेल्थ
Previous Post

मुख्तार अब्बास का सोनिया गांधी पर पलटवार, पूछा- क्या कांग्रेस देश विरोधियों के साथ है?

Next Post

लालू राज में बाबू साहब के सामने सीना तानकर चलते थे गरीब : तेजस्वी

Desk

Desk

Related Posts

cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Next Post
तेजस्वी यादव

लालू राज में बाबू साहब के सामने सीना तानकर चलते थे गरीब : तेजस्वी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

भाजपा भारत में शरीयत कानून लागू नहीं होने देगी: सीएम योगी

28/05/2024
Raksha Bandhan

इस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

08/08/2025

करीना ने शेयर की वेकेशन की फोटो, तैमूर को संभालते दिखे सैफ

20/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version