• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल को लिए बिना ही उड़ गई AirAsia की फ्लाइट, नोटिस जारी

Writer D by Writer D
28/07/2023
in कर्नाटक, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AirAsia

AirAsia flight took off without Governor Thaawarchand Gehlot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। AirAsia की एक फ्लाइट प्रोटोकॉल में गंभीर चूक करते हुए गुरुवार को कर्नाटक (Karnataka) के राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Governor Thaawarchand Gehlot) को लिए बगैर ही केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KAI) से उड़ गई। जबकि राज्यपाल उस वक्त एयरपोर्ट के लाउंज में इंतजार कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने के अनुरोध पर बताया कि राज्यपाल के प्रोटोकॉल अधिकारियों ने हवाई अड्डा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक गहलोत को गुरुवार दोपहर को टर्मिनल-2 से हैदराबाद के लिए उड़ान में सवार होना था, जहां से वह एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सड़क मार्ग से रायचूर जाने वाले थे।

Indigo पर लगा 30 लाख का जुर्माना, इस वजह से DGCA ने की कार्रवाई

सूत्रों ने बताया कि AirAsia की उड़ान जैसे ही वहां पहुंची उनका सामान विमान में रख दिया गया, लेकिन यह बताया गया कि गहलोत के टर्मिनल पहुंचने में देर होगी। विमान में सवार होने के लिए राज्यपाल जब तक वीआईपी (अति विशिष्ट व्यक्ति) लाउंज से वहां पहुंचते, विमान हैदराबाद के लिए उड़ान भर चुका था। राज्यपाल की टीम ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन (Breach Of Protocol) बताते हुए केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद पहुंचने के लिए राज्यपाल को 90 मिनट बाद दूसरी उड़ान लेनी पड़ी।

सूत्रों के मुताबिक विमान के उड़ान भरने से करीब 15 मिनट पहले ही राज्यपाल हवाई अड्डे पर पहुंच गए थे। विमान में जाने से पहले उन्होंने टॉयलेट में थोड़ा समय बिताया। इतनी देर में फ्लाइट का दरवाजा बंद होने का हवाला देते हुए एयरलाइन के कर्मचारियों ने राज्यपाल को विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी। गवर्नर को देर नहीं हुई थी और उड़ान भरने में अभी पांच मिनट बाकी थे। एटीसी और फ्लाइट अटेंडेंट गवर्नर को फ्लाइट में प्रवेश की अनुमति दे सकते थे। राज्यपाल गहलोत को गुरुवार दोपहर टर्मिनल-2 से हैदराबाद के लिए उड़ान भरनी थी, जहां से उन्हें एक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए सड़क मार्ग से रायचूर जाना था।

वहीं एयरएशिया (AirAsia) ने एक बयान में कहा कि हमें इस घटना पर गहरा अफसोस है। मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी। एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम चिंताओं को दूर करने के लिए गवर्नर कार्यालय के संपर्क में है।

एयरलाइंस ने कहा कि ‘बिजनेस के सबसे ऊंचे मानकों और प्रोटोकॉल के पालन के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट बनी हुई है। हम राज्यपाल कार्यालय के साथ अपने संबंधों को गहराई से महत्व देते हैं। जबकि केआईए का संचालन करने वाले बैंगलोर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (Bangalore International Airport Limited) के एक अधिकारी ने कहा कि हम आमतौर पर हवाई अड्डे से संबंधित मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।

Tags: Air Asia flightbengaluru newskarnataka governorKIANational newsthaawarchand gehlot
Previous Post

1 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ, विकास का सतत प्रयास जारी रखें अधिकारी: योगी

Next Post

केन्द्र से 13 निर्भया हॉस्टल को मिली स्वीकृति, सीएम धामी ने जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

21/05/2026
Next Post
CM Dhami

केन्द्र से 13 निर्भया हॉस्टल को मिली स्वीकृति, सीएम धामी ने जताया आभार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

प्रकृति के साथ तारतम्य स्थापित करने का अद्भुत आयोजन है मकर संक्रांति :सीएम योगी

15/01/2023
corona

दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में आए 1083 नए केस

24/04/2022
Date Water

शरीर के लिए फायदेमंद है खजूर का पानी

14/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version