• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शरीर के लिए फायदेमंद है खजूर का पानी

Writer D by Writer D
14/07/2025
in फैशन/शैली
0
Date Water

Date Water

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक हेल्दी जीवनशैली जीना समय की आवश्यकता बन गई है। उचित खानपान, एक्सरसाइज करना, समय से सोना और उठना जीवनशैली के जरूरी बदलाव हैं। आपको हेल्दी और तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए सबसे पहले अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए खजूर के पानी (Date Water) से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जिसका सेवन अमृत के समान माना जाता हैं। खाली पेट इनका सेवन करना कई लोगों का मॉर्निंग रुटीन होता है। खजूर में डाइट्री फाइबर,पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन आदि मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

हम यहां बताने जा रहे हैं कि खजूर के पानी (Date Water) का सेवन किस तरह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट नियमित रूप से भीगे खजूर के पानी (Date Water) का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

 

बच्चों के लिए फायदेमंद

बच्चों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए खजूर का पानी सबसे अच्छा है। कम वजन वाले, कम हीमोग्लोबिन (आयरन) और कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों को प्रतिदिन खजूर का पानी पीना चाहिए। इसे 2-3 महीने के समय तक जारी रखा जा सकता है।

ब्रेन हेल्थ के लिए

ब्रेन हेल्थ के लिए भी खजूर के पानी का सेवन फायदेमंद है। इसमें विटामिन बी और कोलीन पाया जाता है, जो स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इसका नियमित रूप से सेवन अल्जाइमर जैसे न्यूरोडिजेनेरेटिव रोगों के लक्षणों को कम करेगा।

त्वचा के लिए लाभकारी

शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने के साथ ही यह आपके रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है। जिसका सीधी असर आपकी त्वचा पर देखने को मिलता है। कील-मुंहासे और दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगता हैं, साथ ही त्वचा में निखार आता है।

 

ब्लड शुगर को कंट्रोल करे

खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। इसके पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। डायबिटीज के मरीजों में इसके सेवन से इंसुलिन लेवल को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

 

पेट की गैस कर दूर

खजूर का पानी (Date Water) पीने से पेट की गैस दूर करने में मदद मिलती है। यह ब्लोटिंग और सूजन कम करने में भी लाभाकारी है। साथ ही आपके पाचन में भी सुधार करता है। पाचन दुरुस्त कर यह अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत प्रदान करता है।

 

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय के लिए भीगे खजूर के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि भीगे खजूर के पानी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

 

शरीर को मिलती है ऊर्जा

कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे खजूर के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, फ्रूक्टोज जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं।

 

खजूर का पानी (Date Water) कैसे बनाएं और पिएं

इसके लिए बस आपको रात को सोने से पहले एक कप या बर्तन में 4-5 खजूर और 200ml पानी डालकर छोड़ देना है। उसके बाद सुबह खाली पेट पहले खजूर का पानी पी लें, फिर साथ-साथ खजूर भी खा लें। हालांकि आप खजूर बाद में भी खा सकते हैं। हालांकि आप दिन में भी खजूर भिगो सकते हैं, लेकिन कम से कम 6 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रखना जरूरी है, उसके बाद शाम को सेवन कर सकते हैं।

नोट: आपको 12 घंटे से अधिक समय तक खजूर भिगोने से बचें, क्योंकि इससे खजूर की किण्वन प्रक्रिया शुरु हो सकती है और यह पानी अल्कोहल में परिवर्तित हो सकता है।

Tags: antioxidant properties of dates waterdate water and its impact on healthdate water for improved healthdates water and its health advantagesdates water and its role in promoting vitalitydates water for better digestiondates water for detoxificationdates water for overall wellnessdates water health benefitshealing properties of dates waterhealth benefits of drinking dates waterhealth-boosting effects of dates waterhydration benefits of dates waterimmune system benefits of dates waternutritional benefits of dates water
Previous Post

चूहों के आतंक से मिलेगा छुटकारा, आज़माएं ये नुस्खे

Next Post

कच्चे आम से त्वचा से गायब हो जाएंगे पिंपल्स, मिलेगा निखार

Writer D

Writer D

Related Posts

Glowing Skin
फैशन/शैली

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं फेसपैक

31/07/2026
Tomato Besan Veg Omelet
Main Slider

सावन में बनाएं बिना अंडों का ऑमलेट, मिनटों में होता है बनकर तैयार

31/07/2026
Keys
Main Slider

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

31/07/2026
Chandra and Surya Grahan
Main Slider

अगस्त में बन रहा सूर्य-चंद्र ग्रहण का महासंयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

31/07/2026
Deepak
Main Slider

शाम का दीपक घर से दूर करेगा पारिवारिक कलह

31/07/2026
Next Post
raw mango

कच्चे आम से त्वचा से गायब हो जाएंगे पिंपल्स, मिलेगा निखार

यह भी पढ़ें

Municipal Bonds

नगर विकास मंत्री का प्रयाग को एक और बड़ा तोहफ़ा

22/01/2025
Dead Body

बाथरुम की जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दबकर बच्चे की मौत

30/03/2021
buffalo

बकरी-भैंस खरीदने के नाम पर समृद्ध जीवन फूड्स ने लिया लोगों से पैसा

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version