• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आग लगने पर कुआँ खोदने वाली प्रवृत्ति नहीं चलेगी : एके शर्मा

नगरीय निकायों में नाले व नालियों की सफाई के लिए चलेगा 72 घण्टे का नॉनस्टॉप सफाई अभियान

Writer D by Writer D
26/06/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगरीय निकायों में बरसात के दौरान नागरिकों को जलभराव, गंदगी, संचारी रोगों, डेंगू, चिकुनगुनिया, मच्छरजनित बीमारियों तथा गंदे पानी की आपूर्ति आदि से परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी निकायों में 72 घण्टें का अनवरत सफाई अभियान चलाकर सभी नाले व नालियों की सफाई कराने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कार्यों की निगरानी और समीक्षा करने के लिए सभी निकायों में नोडल अधिकारी भी तैनात किये जायें, जिससे कि नाले/नालियों के सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी व चूक न रह जाये, जहां आवश्यक हो वहां कार्यों की ड्रोन से निगरानी भी करायी जाये।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) बुधवार को अपने 14-कालिदास आवास से निकायों के सफाई कार्यों की वर्चुअल समीक्षा की और हकीकत जानी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में शहरों में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए सभी बाढ़ पम्पिंग स्टेशनों और पम्पिंग सेट की जांच कर लें कि वे सभी चालू हालात में हैं, जहां कहीं पर भी पम्पिंग सेट की और अधिक आवश्यकता हो, वहां शीघ्र व्यवस्था कर ली जाए। ‘‘आग लगने पर कुआँ खोदने वाली प्रवृत्ति अब नहीं चलेगी’’ लोगों के घरों में गंदा पानी भरे, इससे पहले ही सम्पूर्ण तैयारी पूरी कर ली जाये। शहरों में जलभराव को रोकने के लिए सभी नाले/नालियों की तलछट सफाई करायी जाए, जहां कहीं पर भी झाड़ियां आदि उग आई हों, उसे हटाया जाये, जिससे कि बरसाती पानी के निकलने में कहीं पर भी अवरोध न हो। नाले/नालियों के सफाई कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही और शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मैनपावर और मशीन का अधिकतम प्रयोग कर सफाई कार्यों में गति लायें, जिससे कि बरसात में कहीं पर भी गंदगी, कीचड़ और जलभराव न दिखे।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि बरसात में जलभराव व गंदगी से संचारी रोगों डेंगू, चिकुनगुनियां एवं मच्छरजनित बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दवाइयों का प्रबन्ध और फॉगिंग की व्यवस्था हो। गंदे पानी की आपूर्ति न होने पाये। खाली प्लाटों में भी जलजमाव न हो, लोगों को भी जागरूक करें कि उनके घरों के छतों, गमलों या किसी भी पात्र में जलजमाव न होने पाये। बरसात में नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। कहीं पर भी कूड़े का ढेर न दिखे। जलकल विभाग से समन्वय कर सीवर सफाई की समुचित व्यवस्था करायें।

उन्होंने (AK Sharma) सभी नगरीय निकायों को टैक्स संग्रहण में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। प्रत्येक निकाय अपने क्षेत्र में कर संग्रहण की प्रक्रिया को अधिक संगठित और पारदर्शी बनाए। निकायों में सिंगल यूस प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। सभी निकायों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्लास्टिक का उपयोग न हो और इसके स्थान पर वैकल्पिक सामग्रियों का उपयोग किया जाए।

मंत्री जी (AK Sharma) ने नगर निकाय के सभी नगर आयुक्तों और महापौरों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान किए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें और नगरीय विकास को सुचारू रूप से आगे बढ़ाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नगरीय निकाय को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन तत्परता और ईमानदारी से करना चाहिए ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बिजली विभाग के मॉर्डनाइजेशन की तैयारी में योगी सरकार, खर्च करेगी 43 हजार करोड़ रुपये

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने जिले स्तर पर बैठक आयोजित कर स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट फंड के लिए तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी जिलों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में जर्जर हो रही इमारतों और गैरकानूनी होर्डिंग्स को चिन्हित कर उन्हें हटाएं और उचित कार्रवाई करें। इससे शहर की सुरक्षा और सौंदर्य दोनों में सुधार होगा। प्रमुख सचिव ने सफाई अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सफाई के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव अजय कुमार शुक्ल, निदेशक नगरीय निकाय नितिन बंसल तथा अन्य अधिकारियों ने निदेशालय स्थित सभागार से वर्चुअल प्रतिभाग किया तथा सभी निकायों के पदाधिकारी, नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी अपने निकायो से तथा समस्त मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, महाप्रबन्धक जल संस्थान एवं जलकल वर्चुअल जुड़े रहे।

Tags: ak sharmaLucknow Newsnagar vikas mantri
Previous Post

बिजली विभाग के मॉर्डनाइजेशन की तैयारी में योगी सरकार, खर्च करेगी 43 हजार करोड़ रुपये

Next Post

कांग्रेस में चेहरे बदले हैं, चरित्र आज भी अधिनायकवादी : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
CM Yogi

कांग्रेस में चेहरे बदले हैं, चरित्र आज भी अधिनायकवादी : योगी

यह भी पढ़ें

cm yogi

कोरोना नियंत्रण पर बोले CM योगी, गांव सुरक्षित तो जनपद भी सुरक्षित

25/05/2021
Rotomac pen

पेन बनाने वाली इस बड़ी कंपनी ने किया इतने करोड़ का फ्रॉड, CBI ने की FIR

17/11/2022
terrorists encounter

अखनूर सेक्टर में घुसे तीन से चार आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

22/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version