• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बार-बार होने वाली ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज से जनता को निजात दिलाया जाए : एके शर्मा

Writer D by Writer D
09/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने कार्यालय कक्ष में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता के हित में किए जा रहे विभागीय कार्यों के प्रति उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि मानसून आने से पहले जल भराव वाले शहरी स्थानों को चिन्हित कर इस संबंध में समय से कार्य योजना तैयार कर लें एवं जल निकासी के आवश्यक उपकरणों को भी क्रियाशील रखा जाए, जिससे कि शहर वासियों को जलभराव की समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही जलभराव से उत्पन्न समस्याओं एवं बीमारियों से बचाव के लिए भी आवश्यक तैयारी कर ली जाए।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय जिला प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने स्थानीय निकाय के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समस्या ग्रस्त क्षेत्रों का एक बार निरीक्षण जरूर कर लें, जिससे कि जलभराव वाले क्षेत्रों में उत्पन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्काल कार्य किया जा सके। उन्होंने अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन योजनाएं बनाने के भी निर्देश दिये, जिससे कि मानसून के दौरान किसी भी परिस्थिति में नागरिकों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। उन्होंने नाले, नालियों के चोक प्वाइंट एवं सफाई कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने तथा उनसे निकलने वाले अपशिष्ट सामग्री का शीघ्र उठान करने के निर्देश दिये।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि इसी प्रकार ऊर्जा विभाग के अधिकारी भी वर्तमान समस्या से निपटने के लिए अपने कार्यों को युद्ध स्तर पर जारी रखें। जनता को बार-बार होने वाली ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्य समय से पूरा कर लिये जाए। ट्रांसफार्मर एवं बिजली के तारों के पास से अनावश्यक वस्तुओं को शीघ्र हटाया जाए। विद्युत आपूर्ति में अनावश्यक व्यवधान न हो, इसके लिए सभी ट्रांसफार्मर एवं फीडर की लोड बैलेंसिंग एवं इससे संबंधित कनेक्शन के लोड को जरूर चेक कर लिया जाए।

मंकी पॉक्‍स को लेकर अलर्ट जारी, योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

उन्होंने कहा कि बिजली की मांग बढ़ती जा रही है इसको नियन्त्रित करने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए तथा जिन फीडर पर लाइनलास ज्यादा हो वहां पर नाईट पेट्रोलिंग कर विद्युत चोरी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाए। साथ ही विद्युत खपत के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति हो, इसके प्रयास किये जाए। सभी उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल मिले, जिससे कि बिलिंग संबंधी शिकायतों का अनावश्यक बोझ न बढ़े।

एके शर्मा (AK Sharma) ने दोनों विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान करने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दोनों विभागों में आईसीटी आधारित ’सम्भव’ नामक व्यवस्था की गई है। जिसके  तहत विभागीय कार्यक्रमों एवं जनसामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर ही अधिकारी प्रयास करेंगे।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा एम देवराज एवं नगर विकास के उच्चाधिकारी उपस्थित थे

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

यूपी में ‘ईज ऑफ बिजनेस’ नहीं ‘ईज ऑफ क्राइम’ हो रहा है: अखिलेश यादव

Next Post

उत्तराखंड शौर्य सम्मान से कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
dhan singh

उत्तराखंड शौर्य सम्मान से कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह सम्मानित

यह भी पढ़ें

Karva Chauth

करवा चौथ पर इस साल बन रहा ये खास संयोग, जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

02/10/2021
Devdutt Padikkal

IND vs ENG: इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर चुनी बैटिंग, भारत के लिए देवदत्त का डेब्यू

07/03/2024
Aadhaar

परिषदीय विद्यालयों के हर बच्चे का होगा आधार पंजीकरण

20/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version