• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर विकास मंत्री ने मंत्री ने सौर एवं जैव ऊर्जा में 50 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य किया निर्धारित

Writer D by Writer D
19/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा नीति-2022 (Solar Energy Policy) एवं जैव ऊर्जा नीति-2022 (Bio-Energy Policy) के तहत निवेश को बढ़ाने के लिए इस क्षेत्र के देश-विदेश के निवेशकों एवं वेन्डर्स को प्रोत्साहित व आकर्षित करने के लिए उनसे सीधे सम्पर्क स्थापित किया जाये। नेडा (NEDA)की वेबसाइट से उनके मेल पर ई-पत्र भेजे जाए। उन्होंने कहा कि उनसे लगातार सम्पर्क स्थापित करने के लिए हर प्रोजेक्ट के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाये और उनका विवरण भी पोर्टल पर दर्ज किये जायें। उन्होंने कहा कि लोगों की आर्थिक दशा सुधारने एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने का प्रयास किया जाए। प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने में इस क्षेत्र का भी बहुत बड़ा योगदान होगा।

ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने आज अपराह्न 01:30 बजे यूपीनेडा (UPNEDA) के मुख्यालय में सौर ऊर्जा एवं जैव ऊर्जा नीति-2022 की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे और इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा की और इससे संबंधित प्रस्तुतीकरण भी देखा। सिंगल विन्डो पॉलिसी के अंतर्गत निवेशकों को सुविधा प्रदान करने के लिए बनाये गये सोलर एनर्जी एवं बायो एनर्जी पोर्टल का प्रस्तुतीकरण भी देखा।

AK Sharma

उन्होंने कहा कि नीति के तहत प्रदेश के 40 हजार करोड़ रूपये निवेश के लक्ष्य को 10 हजार और बढ़ाकर 50 हजार करोड़ रूपये निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया जाए और इसको प्राप्त करने के भी प्रयास किये जाए। उन्होंने रणनीति बनाकर कार्य करने तथा व्यवहार कुशल बनने को कहा। अगले माह जनवरी में निवेशकों की समस्याओं को समझने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए लखनऊ में इन्वेर्स्ट मीट आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी कम्पनियों से वीडियो कान्फ्रेसिंग करके भी नीतियों एवं प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी दें और इसके फायदे भी बतायें। इससे निवेशकों में प्रदेश में निवेश के लिए विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन पालिसी (Green Hydrogen Policy)  के प्रस्ताव को शीघ्र तैयार करने के भी निर्देश दिये।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने सोलर रूफ टाप के लक्ष्य को शीघ्र ही शत-प्रतिशत पूरा करने और उपभोक्ताओं को नेट मीटरिंग का लाभ देने के लिए यूपीपीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी सरकारी इमारतों में सोलर पैनल लगाने पर कार्य कर रही है। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा एअरपोर्ट के खाली जगहों पर भी सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिये गये हैं, इस पर भी तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 17 शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए शीघ्र इसका डीपीआर बनाकर इस पर कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही अयोध्या, बनारस, लखनऊ एवं गाजियाबाद में आगामी महीनों में जी-20 की बैठकें आयोजित होने पर इन शहरों में विशेष ध्यान दिया जाए।

32 फीट दूर से भक्तों को होंगे रामलला के दर्शन, रामायण युग का अहसास कराएगी लैंडस्केपिंग

बैठक में नेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला ने बताया कि जैव ऊर्जा में 350 करोड़ रूपये तथा सौर ऊर्जा में 15 हजार करोड़ रूपये कुल 18 हजार 500 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। जैव ऊर्जा नीति के तहत अब तक 400 निवेशकों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और 80 से ज्यादा आमंत्रण प्राप्त हो गये हैं।

Tags: ak sharmabio-energy policyLucknow Newssolar energy policyUPNEDA
Previous Post

AU में हुए बवाल पर पुलिस मुख्यालय कर रहा मॉनिटरिंग : प्रशांत कुमार

Next Post

विश्व मानवता का मार्ग प्रशस्त करेगा भारत: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post

विश्व मानवता का मार्ग प्रशस्त करेगा भारत: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Road Accident

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

12/04/2024
CM Yogi

हिंदुओं की घर से खींचकर हुई निर्मम हत्या…, मुर्शिदाबाद हिंसा पर विपक्ष पर भड़के CM योगी

13/04/2025
laddakh road

लद्दाख में अग्रिम मोर्चे तक जाने वाली 290 किमी लंबी सड़क बना रहा भारत

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version