• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सभी छठ घाटों पर नगर निगम की टीम पूरी तरह रहे मुस्तैद: एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma reviewed the preparations for the Chhath festival.

AK Sharma reviewed the preparations for the Chhath festival.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने आगामी छठ पर्व की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से आज राजधानी लखनऊ के प्रमुख घाटों — झूलेलाल घाट, सांझीया घाट, कुड़िया घाट एवं मेहंदी घाट का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने घाटों पर की गई सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बैरिकेडिंग, फॉगिंग तथा सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी घाटों पर श्रद्धालुओं के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि छठ पर्व जन-आस्था का पर्व है और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान सुविधाजनक, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिले। उन्होंने नगर निगम की टीमों को पूरी तरह मुस्तैद रहने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी अधिकारी स्वयं स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुधार तत्काल सुनिश्चित करें।मंत्री श्री शर्मा ने घाटों पर मौजूद आमजन व श्रद्धालुओं से भी संवाद किया। श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा की गई साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति जैसी तैयारियों पर खुशी और संतुष्टि व्यक्त की।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि यह पर्व नारी शक्ति, स्वच्छता और श्रद्धा का प्रतीक है। अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि घाटों पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की समस्या या असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि घाटों की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखने में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है। हमारी जिम्मेदारी है कि वे जब घाटों पर पहुंचे, तो उन्हें भक्ति के साथ-साथ स्वच्छता और सुरक्षा का अनुभव हो।मंत्री श्री शर्मा ने सभी नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दिनों में घाटों पर चौबीसों घंटे निगरानी, स्वच्छता और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री नीरज बोरा, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharma
Previous Post

अधिकारी समयबद्धता, संवेदनशीलता और समर्पण भाव से करें कार्य: एके शर्मा

Next Post

प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन देने वाली अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन देने वाली अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान

यह भी पढ़ें

pitru paksha

जानें पितृ पक्ष की तिथि आरंभ और समापन तिथि, क्या है इनका महत्व

26/08/2020
ss sandhu

एसएस संधु ने जिलाधिकारियों संग बैठक की

28/04/2022
CP Radhakrishnan filed nomination for the post of Vice President

सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक

20/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version