• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश ने विकास कब्रिस्तान का करवाया है तो वोट भी वहीं से मिलेंगे : योगी

Writer D by Writer D
11/02/2022
in चुनाव 2022, उत्तर प्रदेश, बदायूं, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूँ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को तंज कसते हुये कहा कि कब्रिस्तानों का विकास करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के लिये वोट भी उसी जगह से आयेंगे।

बदायूं की सदर विधानसभा सीट के प्रत्याशी महेश गुप्ता के प्रचार के लिए कस्बा वजीरगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुये योगी (cm yogi) ने कहा कि सपा ने विकास के नाम पर सिर्फ कब्रिस्तानों की बाउंड्री वाल बनवाई। जब विकास कब्रिस्तान का करवाया है तो वोट भी वहीं से मिलेंगे।

उन्होंने (cm yogi) कहा कि 2017 से पहले यहां माफिया व्यापारियों का उत्पीड़न करते थे, भू-माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया करते थे, शोहदे और शरारती तत्व लड़कियों के साथ छेड़खानी करते थे। वह स्कूल कॉलेज नहीं जा पाती थी,मगर आज भू-माफिया गायब हो चुके हैं, जो माफिया और शोहदे लड़कियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने थे, वे अपने गले में पट्टा डाल कर स्वयं जान की भीख मांगते हुए थाने थाने घूम रहे हैं।

बरेली में सीएम योगी ने किया रोड शो, अखिलेश पर साधा निशाना

योगी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनने का बड़ा लाभ बदायूं के लोगों को मिलेगा। मेरठ से प्रयागराज के बीच बसे इस जिले में जब इंडस्ट्रियल स्टेट बनेगा, तो सबसे ज्यादा नौकरियां क्षेत्र को मिलेंगी।

उन्होंने कहा,“यह हमारी डबल इंजन की सरकार का ही कार्य था कि कोरोना काल में हमारे मंत्री विधायक और नेता आपकी सेवा कर रहे थे। तीसरी लहर कब आई और कब चली गई कुछ पता ही नहीं चला। हमारे एक हाथ में विकास की छड़ी है दूसरे हाथ में गुंडों माफियाओं के लिए बुलडोजर।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग टीके के बारे में दुष्प्रचार कर रहे थे, कि यह भाजपा का टीका है, इसी टीके ने ही कोरोना काल में इनकी जान बचाई है। जो लोग टीके के बारे में दुष्प्रचार करते थे, उनके मुंह पर वोट की चोट से एक तमाचा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में न राशन मिलता था और न ही सुरक्षा। उनका खुद का पेट इतना बड़ा है कि सभी राशन खुद खा जाते थे, गरीब को कहां से मिलता।

पहले सिर्फ सैफई खानदान और आजम के लिए थी बिजली : सीएम योगी

योगी ने कहा समाजवादी सरकार में अयोध्या पर आतंकवादी हमला करने वाले आतंकवादियों को रिहा करने का काम किया था। भाजपा की सरकार ने अवैध बूचड़खाने को बंद करवाया, बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया। हमारा नारा जय जवान जय किसान का था। समाजवादी पार्टी की संवेदना नौजवान के प्रति नहीं, बेटियों के लिए नहीं सिर्फ आतंकवादियों के लिए थी। वे आतंकवादियों पर मुकदमे वापस ले रहे थे।

समाजवादी पार्टी किसान विरोधी और महिला विरोधी ही नहीं है युवा विरोधी भी हो गई है। हमारी सरकार एक करोड़ युवाओं को टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित कर रही है। सरकार बनने के बाद 2 करोड़ युवाओं को टेबलेट और स्मार्टफोन देने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि पहले त्योहारों के नाम पर होली नहीं होने देते थे, दीपावली नहीं होने देते थे, कावड़ यात्रा पर रोक लगाते थे, उत्सवों के नाम पर सिर्फ एक महोत्सव होता था, सैफई महोत्सव। आज कावड़ यात्रा निकलती है, तो उस पर सरकार फूल बरसाती है। पहले व्यापारियों पर गुंडे बम फोड़ते थे, अब अपराधी दूसरे लोक में जा चुके हैं। अब सैफई में सैफई महोत्सव नहीं, अब अयोध्या में दीपोत्सव का त्योहार, मथुरा वृंदावन में रंगोत्सव एवं दीपावली का कार्यक्रम होता है और काशी में देव दीपावली का आयोजन होता है और प्रयागराज में भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन होता है।

पहले सत्ता के संरक्षण में माफिया प्रदेश चलाते थे, आज अपराधी माफिया जेल में हैं : सीएम योगी

योगी ने कहा कि जो लोग संरक्षित गिरोह बनाकर आतंक फैलाते थे, आज लोगों ने उनकी हालत देख ली होगी। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के सुरक्षा और विकास दिया है जो लोग अभी भी विकास के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे हैं, वे पांच साल तक मौन पड़े रहे। चुनाव की घोषणा होते ही जो लोगों को सताने में लगे हैं, दस मार्च तक का इंतजार कर लें, 10 मार्च के बाद उनकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

टीम इंडिया ने WI को 3-0 से किया क्लीन स्वीप, गेंदबाजों ने दिखाया दम

Next Post

TMC और प्रशांत किशोर में अनबन, ममता बनर्जी एक्शन मोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने सरस महोत्सव का किया शुभारंभ

07/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान: मुख्यमंत्री साय

07/03/2026
CM Yogi
Main Slider

ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास: मुख्यमंत्री

07/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई

07/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी बना विश्वास का प्रतीक, यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: मुख्यमंत्री

07/03/2026
Next Post
mamata banerjee

TMC और प्रशांत किशोर में अनबन, ममता बनर्जी एक्शन मोड

यह भी पढ़ें

Yuvraj Singh wishes Virat Kohli on his birthday

36 साल के हुए कोहली, युवराज सिंह ने अलग अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

05/11/2024
आवास एप

मकान तलाशने के लिए आवास ऐप का लोर्कापण, आवासीय परियोजनाओं की मिलेगी सारी जानकारी

01/08/2020
Chicken Masala

इफ्तारी के लिए बनाएं चिकन मसाला, ट्राई करें ये टेस्टी रेसिपी

28/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version