• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले सत्ता के संरक्षण में माफिया प्रदेश चलाते थे, आज अपराधी माफिया जेल में हैं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
10/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, सहारनपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने सहारनपुर की जनसभा में विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में धार्मिक आयोजनों पर रोक रहती थी। भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रा निकल रही है। पहले कांवड़ यात्रा पर भी प्रतिबंध रहता था।

मथुरा वृंदावन के विकास के लिए बृजतीर्थ विकास बोर्ड का गठन किया जाता है। तो पूरब में विश्वनाथ कॉरिडोर बना है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। पहले की सरकारों के लोग दंगा करवाते थे। भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। पहले सत्ता के संरक्षण में माफिया प्रदेश चलाते थे। आज माफिया जेल में हैं या प्रदेश से बाहर।

योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने कहा कि मां शाकम्भरी की इस पावन धरा के लोगों का चुनावी सभा में स्वागत करता हूं। आज से पाचं वर्ष पहले भाजपा आपके सामने कुछ संकल्प लेकर आई थी। वह संकल्प था माफियाराज, गुण्डाराज समाप्त करने का। हर बेटी को सुरक्षा देने का संकल्प था। कहा था कि उप्र की धरती से पेशेवर अपराधियों को मुक्त करके एक भयमुक्त वातावरण देने का काम करेंगे।

CM योगी ने मांगी माफी, वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बात

भाजपा आज जब पांच साल का कार्यकाल पूरा करके आपके सामने आई है, तब हम कह सकते हैं कि बड़े-बड़े माफिया और अपराधी जो सत्ता के संरक्षण में आम लोगों का जीना मुहाल कर दिए थे, लोगों के लिए खतरा बने हुए थे, आज वह उत्तर प्रदेश की धरती छोड़ कर भाग गये हैं। या फिर बुल्डोजर ने उन्हें ठिकाने लगा दिया है। उप्र के किसी भी हिस्से में बहन बेटी भयमुक्त होकर निकल सकती है।

चुनाव आएंगे जाएंगे, पर हर बेटी सुरक्षित रहनी चाहिए : सीएम योगी

भाजपा सबकी सुरक्षा का जो वादा किया था, उसे हमारी डबल इंजन की सरकार ने पूरा किया है। पहले सहारनपुर उपेक्षित रहता था। आज हर क्षेत्र में यहां विकास हो रहा है। सड़क निर्माण हो रहा है। मां शांकम्भरी के नाम विश्वविद्यालय बनाने का कार्य किया जा रहा है।

पहले की सरकारें दंगा करवाती थी। कोई भूला नहीं है मुजफ्फरनगर का दंगा। कोई व्यक्ति कैराना को पश्चिमी उप्र में कभी भूल नहीं सकता। यह वही क्षेत्र है जहां पर कभी व्यापारी पलायन करते थे। मुजफ्फर दंगे का कारण सचिन और गौरव नाम के दो युवक अपनी बहन की रक्षा के लिए जाते हैं तो उनकी हत्या कर दी जाती है। जयंत चौधरी और अखिलेश का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय एक लड़का लखनऊ से दंगा करा रहा था और दूसरा लड़का दिल्ली में बैठकर देख रहा था। भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

Tags: Election 2022elections 2022pm modiUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

60 साल की है चुनाव में लगने वाली नीली स्याही, जानिए इसका इतिहास

Next Post

अनुज के संग लिव-इन रिलेशनशिप में रहेगी अनुपमा, वनराज उठाएगा ये कदम 

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
anupama

अनुज के संग लिव-इन रिलेशनशिप में रहेगी अनुपमा, वनराज उठाएगा ये कदम 

यह भी पढ़ें

Badrinath Mandir

बद्रीनाथ धाम में नहीं बजाया जाता है शंख, वजह हैरान कर देगी

13/06/2026
CM Yogi

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर सीएम योगी ने की लोकमंगल की कामना

14/01/2025
terrorist

शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version