• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले सिर्फ सैफई खानदान और आजम के लिए थी बिजली : सीएम योगी

Writer D by Writer D
11/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को जनपद शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने (CM Yogi) चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पांच साल पहले बिजली सिर्फ सैफई खानदान (Saifai family) और आजम (Azam) के लिए थी। उन्होंने कांग्रेस, सपा, बसपा को परिवार के लिए जीने और वंशवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कस्बा कांट व पुवायां में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करने पहुंचे थे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश बदल गया है। पांच साल पहले बिजली सिर्फ सैफई खानदान और आजम के लिए थी। आज सबको बिजली मिल रही है। उत्तर प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाये जाने के लिए कहा था, शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो चुकी है। पांच साल पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। रामलीला का आयोजन नहीं हो सकता था। पर्व और त्यौहारो पर कर्फ्यू लग जाते थे। अब सभी त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो रहे हैं। आज कोई दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर पा रहे हैं। अगर करेंगे तो सात पीढियां भरते भरते थक जाएंगे। दंगाई जानते है जगह- जगह चौराहो पर फोटो बैनर लग जाएंगे।

CM योगी ने दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में लोगो का निशुल्क इलाज हुआ। कोरोना से बचाव के लिए लोगो को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। विपक्षियों ने कहा कि यह मोदी वैक्सीन है। लेकिन इसी मोदी वैक्सीन से लोगो की जान बच सकी। उन्होंने कहा की विरोधियों को जबाब देने का वक्त आ गया। विरोधियों से सीधे कह दे कि जब मोदी वैक्सीन और भाजपा वैक्सीन जान बचाएगी तो उसी को वोट देंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जरूरतमंदों को डबल राशन मिला रहा है। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में प्रदेश में विकास हुआ बिजली मिल रही है, जहां सड़के नही थी वहां आज सड़के है, गरीब के बैंक खाते खोले जा रहे।

CM योगी ने मांगी माफी, वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बात

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा परिवार के लिए जीने और वंशवाद को बढ़वा देनी वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, विकास, समग्र विकास, गन्ना की बात करती है तो सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग जातिवाद, मजहब, कब्रिस्तान, जिन्ना की बात करते है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आतंकी हमला करने वालो पर सपा मेहरबान थी। सपा सरकार में आतंकियों के मुकदमे वापस होते थे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में एक लाख साठ हजार करोड़ रुपये का गन्ना किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। दोनों सरकारों को जोड़ लेंगे तो भी इतना भुगतान नहीं हुआ। अकेले शाहजहांपुर में भाजपा सरकार ने 5,574 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। भाजपा की डबल इंजन ने सरकार ने अन्न दाता के कर्ज माफ किए। शाहजहांपुर में 68 हजार से अधिक किसान का कर्जा माफ हुआ, चार लाख 17 हजार से अधिक किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है।

न गाय को कटने देंगे, न अन्‍नदाता की फसल को नुकसान होने देंगे : सीएम योगी

योगी ने कहा कि सपा ने वृद्धजनो, निराश्रित एवं विधवा महिलाओं व दिव्यांगजन की पेंशन रोक दी थी। भाजपा सरकार में शाहजहांपुर के एक लाख दो हजार 468 वृद्धजनो, 56 हजार 310 निराश्रित महिलाओं और 22 हजार 173 दिव्यांगजन को 12 हजार रुपये हर वर्ष पेंशन मिल रही है। शाहजहांपुर में 30 लाख लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। सपा पांच साल में पूरे प्रदेश में 18 हजार लोगो को मकान नहीं दे पाई थी। भाजपा सरकार ने शाहजहांपुर में 45 हजार 950 लोगो को आवास दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर दोगुनी गति से विकास बढेगा, दो करोड़ युवाओ को टेबलेट व स्मार्ट फोन दिए जाएंगे, युवा स्मार्ट बनेगा, किसानों को मुफ्त बिजली तथा बेसहारा गौवंशो के पुख्ता व्यवस्था के इंतजाम किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा वो कर दिखाया है, अयोध्या में संवैधानिक तरीके से मंदिर निर्माण करने की बात कही थी। आज राम मन्दिर का निर्माण हो रहा है।काशी में भगवान विश्वनाथ धाम का निर्माण हुआ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को एक मॉडल बनाया है। पांच साल पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी और अब क्या है। सब जानते हैं।सरकार ने मजबूती से काम किया।सरकार के एक हाथ मे विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ मे बुलडोजर है। बुलडोजर सड़क भी बनाता है और माफियाओं की छाती पर चढ़ने का काम भी करता है। उन्होंने कहा कि विकास और बुलडोजर साथ साथ चलेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी महापुरुषों का सम्मान हो रहा है। शाहजहांपुर क्रांतिकारियों की धरा है। पंडित रासप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह के भव्य स्मारक व हनुमत धाम भाजपा सरकार की देन है।

Tags: Election 2022elections 2022ilyasSwami PrasadUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

देश भर में ठप हुई एयरटेल की सर्विस, कॉलिंग और इंटरनेट भी बंद

Next Post

काजोल ने शुरू की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ की शूटिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
salaam venkey-kajol

काजोल ने शुरू की फिल्म 'सलाम वेंकी' की शूटिंग

यह भी पढ़ें

Brajesh Pathak

स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर पर डिप्टी सीएम ने उठाए सवाल, ACS को किया जवाब तलब

05/07/2022

अपनी 6वीं सालगिराह पर वाइफ अर्पिता को मिस करते आयुष शर्मा ने शेयर की तस्वीर

18/11/2020
Udyami Mitra

यूपी में 33.52 लाख करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने को नियुक्त होंगे 105 उद्यमी मित्र

16/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version