• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बीजेपी वाले तो कहीं खाने-कमाने में लगे होंगे…’, महाकुंभ की तैयारियों को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

Writer D by Writer D
25/12/2024
in उत्तर प्रदेश, Mahakumbh 2025, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों को लेकर पूरी यूपी सरकार तैयारियों में लगी हुई है। इसको लेकर पूरा प्रशासन भी काम में लगा हुआ है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर सरकार और प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि बीजेपी वाले तो कहीं खाने-कमाने या चुनाव के जोड़-जुगाड़ में लगे होंगे, सहायता के लिए हम खड़े हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“ये है भाजपा सरकार में प्रयागराज महाकुंभ ‘2025’ की तैयारी की सच्चाई! कम से कम पुलिस विभाग का काम तो बहुत पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था क्योंकि सुरक्षा चक्र का प्रबंधन किसी अंतिम दिन की प्रतीक्षा नहीं करता है।

ये है भाजपा सरकार में ‘प्रयागराज महाकुंभ 2025’ की तैयारी की सच्चाई! कम से कम पुलिस विभाग का काम तो बहुत पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था क्योंकि सुरक्षा चक्र का प्रबंधन किसी अंतिम दिन की प्रतीक्षा नहीं करता है। प्रयागराज की आहत जनता पूछ रही है कि महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा… pic.twitter.com/gONI5F25LW

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 25, 2024

उन्होंने आगे लिखा कि प्रयागराज की आहत जनता पूछ रही है कि महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने के लिए तो बीजेपी सरकार बहुत तत्पर थी पर वैसी तेज़ी प्रशासनिक प्रंबंधन के लिए क्यों नहीं दिखाई जा रही है।

स्थानीय निवासियों के लिए की जाए अलग व्यवस्था- यादव

उन्होंने (Akhilesh Yadav) आगे लिखा कि प्रबंधन करते समय प्रयागराज और मेला क्षेत्र के आसपास की स्थानीय जनता की ज़रूरतों और समस्याओं को नजरअंदाज़ करने की जो शिकायतें मिल रही हैं। उनका भी तुरंत समाधान किया जाए।

योगी के मंत्रियों ने असम और हरियाणा की जनता को दिया महाकुंभ-2025 का निमंत्रण

उन्होंने आगे लिखा प्रयागराज के निवासियों के बीच किसी इमरजेंसी के घटित होने पर आवागमन और परिवहन को लेकर मन में जो चिंता है, उसके निराकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए। हम चाहते हैं महाकुंभ भी चले और प्रयागराज भी गतिमान रहे।

बीजेपी वाले जोड़-जुगाड़ में लगें होंगे- अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 

अखिलेश यादव ने लिखा कि अगर शासन-प्रशासन महाकुंभ की तैयारी में विफल हो गया है, तो सहायता करने के लिए हम अपने सच्चे-समर्पित कार्यकर्ता भेजने का प्रस्ताव रखते हैं, क्योंकि बीजेपी वाले तो कहीं खाने-कमाने या चुनाव के जोड़-जुगाड़ में लगे होंगे।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsMaha Kumbh 2025up news
Previous Post

पाकिस्तान ने की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, बच्चों समेत 15 लोगों की मौत

Next Post

सात दिन स्वच्छता के सफर पर प्रयागराज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

राजनीतिक इस्लाम ने सनातन आस्था पर किया सबसे ज्यादा कुठाराघात: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

21/10/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

नक्सलवाद के विरुद्ध सुरक्षा बलों ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया… CM साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

21/10/2025
CM Yogi Adityanath's jibe at Akhilesh Yadav
Main Slider

कुछ लोगों का बचपना जीवनभर नहीं जाता… सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज

21/10/2025
CM Dhami
राष्ट्रीय

सीएम धामी ने पुलिस कार्मिकों को सौगात, दिया कई कल्याणकारी योजनाओं का गिफ्ट

21/10/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

संतों और जनता का आशीर्वाद है कि एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना: विष्णु देव साय

21/10/2025
Next Post
Cleanliness Maha Kumbh

सात दिन स्वच्छता के सफर पर प्रयागराज

यह भी पढ़ें

Liquid Mirror Telescope

नैनीताल में लगा एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप

22/03/2023
Lord Shiv

भोलेनाथ की कृपा की है चाहत, तो सोमवार को करें इन चीज़ों का दान

11/08/2025
bombay highcourt

आपको कुंभ चाहिए, शादियां करेंगे, लेकिन मास्क पहनना नहीं चाहते : बॉम्बे हाईकोर्ट

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version