• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नैनीताल में लगा एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप

Writer D by Writer D
22/03/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Liquid Mirror Telescope

Liquid Mirror Telescope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल स्थित आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जरवेशनल साइंसेस (ARIES) में 21 मार्च 2023 को एशिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलिस्कोप (Liquid Mirror Telescope) का उद्घाटन हुआ। इसका उद्घाटन राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया।

यह टेलिस्कोप (Liquid Mirror Telescope) चार मीटर व्यास का है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी ऑनलाइ जुड़े थे। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि ILMT की स्थापना से सिर्फ भारत ही नहीं, सहयोगी देशों को भी फायदा होगा। यह भारतीय वैज्ञानिकों की अनुसंधान के क्षेत्र में गहन प्रतिभा और विश्व समुदाय के साथ सहभागिता का यह उत्कृष्ट उदाहरण है। इस परियोजना से जुड़े देशों बेल्जियम, कनाडा, पोलैंड और उज्बेकिस्तान के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं को इस नई उपलब्धि के लिए बधाई दी।

एरीज के पूर्व निदेशक प्रोफेसर रामसागर ने कहा कि लिक्विड मिरर टेलिस्कोप से अंतरिक्ष संबंधी शोध कार्यों में तेजी आएगी। इस दूरबीन के लगने से 3.6 मीटर की ऑप्टिकल दूरबीन से होने वाले अध्ययनों के शोध में मदद मिलेगी। एरीज के निदेशक प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी ने बताया कि इस दूरबीन की टेस्टिंग हो चुकी है जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। इस दूरबीन पर करीब 4 करोड रुपए का खर्च आया है। दूसरे सौरमंडल की खोज के साथ यह सुपरनोवा, एस्टेरॉयड समेत ब्रह्मांड के कई रहस्य उजागर करेगी। इसका कार्यकाल 5 साल का है।

Aries के वैज्ञानिकों के मुताबिक तरल दर्पण दूरबीन में मुख्य रूप से तीन घटक होते हैं। पहला कटोरा जिसमें एक परावर्तक तरल धातु (पारा) होता है। दूसरा हवा के दबाव से चलने वाली मोटर जिस पर तरल दर्पण टिका होता है। तीसरा मोटर को चलाने का एक सिस्टम। घूमते समय तरल दर्पण दूरबीन की सतह स्वाभाविक रूप से एक पर्वलायिक आकार लेती है, जो प्रकाश को केंद्रित करने के लिए आदर्श होता है।

राम मंदिर में सपरिवार करूंगा पूजा अर्चना: शिवपाल यादव

वैज्ञानिक ग्रेड की एक पतली पारदर्शी फिल्म माइलर तरल पारे को हवा के घर्षण से बचाती है, जो पारे की सतह पर तरंगे बना सकता है। परावर्तित प्रकाश एक परिष्कृत बहुलेंस ऑप्टिकल सुधारक के माध्यम से गुजरता है जो विस्तृत दृश्य क्षेत्र में स्पष्ट छवियां बनाता है। दर्पण के ऊपर फोकस पर स्थित 4Kx4K के सीसीडी कैमरा आकाश की 22 आर्क मिनट चौड़ी पट्टियों को रिकॉर्ड करता है। आईएलएमटी देश में सबसे अधिक व्यास की ऑप्टिकल सर्वेक्षण दूरबीन है। यह लगभग 10-15 गीगाबाइट डेटा उत्पन्न करती है।

Tags: Liquid Mirror TelescopeNainital newsUttarakhand News
Previous Post

राम मंदिर में सपरिवार करूंगा पूजा अर्चना: शिवपाल यादव

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रनों से दी मात, 2-1 से जीती ली सीरीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Australia beat India by 21 runs

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रनों से दी मात, 2-1 से जीती ली सीरीज

यह भी पढ़ें

Paytm

Paytm पर RBI का बड़ा एक्शन, नए कस्टमर जोड़ने पर लगा प्रतिबंध

31/01/2024
Rajnath Singh

किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने की तैयारी करे सेना: राजनाथ

18/10/2023
cm yogi

दिल्ली में जितना अधिकार केजरीवाल का उतना अन्य राज्यों से आए लोगों का- सीएम योगी

10/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version