• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार का पहाड़ : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
22/10/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ :  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार का पहाड़ खड़ा हो रहा है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा “ भाजपा सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार का जो पहाड़ खड़ा हो रहा है उसका मूल कारण वसूली करनेवाले नहीं हैं बल्कि वो ‘मुख्य सत्ताधारी’ लोग हैं जो वसूली करवा रहे हैं क्योंकि उनकी आपस की लड़ाई बहुत बड़ी है और पद की प्रधान महत्वाकांक्षा भी।”

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा “ वसूली, घूस, कमीशन और चंदे से जमा किये जा रहे अकूत धन से दरअसल ‘महापद’ की तैयारी हो रही है। मुख्यकोष को प्रधानकोष से बड़ा किया जा रहा है क्योंकि भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की यही परंपरा रही है कि जिसके पास ‘महाकोष’ की व्यवस्था होगी, उस की ही प्रधान दावेदारी होगी। महापद की इस प्रतिस्पर्धा में वसूली के कारण हर चीज़ का दाम बढ़ रहा है और आख़िर में इस रस्साकशी में आम जनता को सब ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है।”

गौरतलब है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भ्रष्टाचार पर भाजपा को घेरने में लगातार जुटे हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर वह सवाल उठा चुके हैं। अभी हाल में उन्होंने कहा था कि उन्होंने कहा कि अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में भाजपा समर्थकों ने अवैध रजिस्ट्रियां कर करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया है, जबकि गरीब जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में अवैध खनन, सरकारी जमीनों पर कब्जा और जानवरों के अवैध व्यापार को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं। कई जिलों में पानी की टंकियां और पाइपलाइनें फट गईं, जबकि सड़कों के गड्ढामुक्त अभियान में भी भारी घपले हुए हैं।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता: सीएम धामी

Next Post

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन

Writer D

Writer D

Related Posts

राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

04/04/2026
उत्तर प्रदेश

भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी ईश्वर ने सिर्फ शिक्षकों को दीः मुख्यमंत्री 

04/04/2026
Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘काशी कोतवाल’ और बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

04/04/2026
cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Next Post
Naresh Bansal

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन

यह भी पढ़ें

cm yogi

सिविल टर्मिनल का शुभारंभ कानपुर में एक नए युग का सूत्रपातः योगी

27/05/2023
Alaya building accident

अलाया बिल्डिंग हादसे में पहली मौत, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की मां ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

25/01/2023
Lakhimpur Police

‘…डेड बॉडी लेकर बैठे रहो’, गैंगस्टर की मौत पर बवाल, शव लेकर बैठे परिजनों को CO ने हड़काया

08/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version