• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने ‘लोक जागरण यात्रा’ का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
06/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुरखीरी। लखीमपुर जिला समाजवादियों का गढ़ रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि जो गढ़ है वो समाजवादियों का गढ़ दोबारा बन जाए। यह बातें दो दिवसीय दौरे पर लखीमपुर आए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनता को सम्बोधित करते हुए कही।

जनपद में दौरे के दूसरे दिन ‘लोक जागरण यात्रा’ की शुरूआत करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों के लिए काले कानून लाए गए थे, उन्हीं कंपनियों ने आपका पूरा गेहूं खरीद लिया। अगर सरकार ईमानदार है तो बताए कि सरकार ने कितना गेहूं खरीदा, कोई आंकड़ा है ?

सपा अध्यक्ष ने ओडिशा में हुए रेल हादसे को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन उड़ीसा में भिड़ गए, वहां पर कितने लोगों की जान चली गई बताओ, अभी भी आंकड़े सही नहीं बता पा रहे हैं और कहते थे ट्रेन में कवच है।

वहीं कन्नौज जिले में चौकी के अंदर पुलिस कर्मियों के साथ हुई घटना को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा के सांसद  सुब्रत पाठक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि भाजपा के सांसद अपने गुंडों को लेकर गए और पुलिस की पिटाई की। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बुलडोजर खड़ा मिलता तो शायद बुलडोजर के पीछे खड़ी होकर पुलिस बच जाती। क्या आप कल्पना कर सकते हो कि किसी सांसद का पुलिस को पता ही ना हो।

लोहिया पार्क में बनेगा अध्यात्म पथ, 104 खंभों पर लिखे जाएंगे गीता के श्लोक

प्रदेश में जीरो टॉलरेंस के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को लेकर भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि दुःख की बात है कि कस्टोडियल डेथ सबसे ज्यादा हुई है जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है।

‘लोक जागरण यात्रा’ का किया शुभारंभ

लखीमपुरखीरी पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां से आने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर ‘लोक जागरण यात्रा’ का शुभारंभ किया। यह यात्रा लखीमपुर खीरी से धौरहरा तक जायेगी। इस यात्रा का थीम रखा गया है ‘सामाजिक न्याय और जातीय जनगणना।’ अखिलेश यादव ने इस यात्रा के जरिए दलितों और पिछड़ों के साथ से अगले लोकसभा चुनाव का रोड मैप बनाया है। यात्रा में शामिल बसों को रवाना किया गया। अखिलेश खुद यात्रा में शामिल बस पर बैठकर जनता का अभिवादन करते हुए निकले।

प्रतिमा का किया अनावरण

अपने दौरे पर लखीमपुर आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां देवकली में स्व0 डॉ कौशल किशोर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ शिवपाल सिंह यादव, राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: akhilesh yadavLakhimpur Khirilok jagran yatraup news
Previous Post

लोहिया पार्क में बनेगा अध्यात्म पथ, 104 खंभों पर लिखे जाएंगे गीता के श्लोक

Next Post

महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
राजनीति

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त मॉडल

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

31/01/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
Next Post
Murder

महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या

यह भी पढ़ें

Contestants of Khatron Ke Khiladi 11 were welcomed by dog at airport

खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट का एयरपोर्ट पर कुत्ते ने किया स्वागत

23/06/2021
Bareilly division

लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में बरेली मंडल टॉप पर

11/11/2022
murder

मामूली विवाद के चलते पति बना हैवान, कर डाला यह खौफनाक काम

04/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version