• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘दोनों डिप्टी सीएम क्यों नहीं?’, अखिलेश यादव ने फोटो पर उठाया सवाल

Writer D by Writer D
05/03/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

UP Assembly

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र का 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 22 फरवरी को प्रदेश का बजट पेश किया था। दोनों सदनों से बजट पास होने के बाद विधानमंडल की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता विपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ विधानसभा के सदस्यों का फोटो सेशन किया गया था।

विधानसभा के बाहर खींची गई इस फोटो में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल नहीं थे। इसको लेकर अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, “दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बिना खींची गई सदन-विधायकों की तस्वीर अधूरी है। हमारी मांग है कि सरकार की तरफ़ से उनकी अनुपस्थिति का ये स्पष्टीकरण आए कि क्या वो लोग आए नहीं या बुलाए नहीं गये? क्या उपमुख्यमंत्रियों के पद का कोई महत्व है या नहीं? क्या उनकी गिनती होती भी है या नहीं?”

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने 3 मार्च को शेयर किया था फोटो

इससे पहले तीन मार्च को अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस फोटो को शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “ये है एक तस्वीर : लोकतंत्र में सौहार्द की।” इसके बाद 5 मार्च को अखिलेश यादव ने इस तस्वीर पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि फोटो में प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम शामिल नहीं हैं, इसको लेकर सरकार स्पष्टीकरण जारी करे।

11 दिन चला बजट सत्र, 36 मिनट तक कार्यवाही स्थगित 

बता दें कि यूपी विधानमंडल का बजट सत्र 11 दिन चला। इस दौरान सिर्फ 36 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि 18वीं विधानसभा का यह चौथा सत्र था। इसमें कुल 83 घंटे 15 मिनट सदन की कार्यवाही चली, जिसमें सिर्फ 36 मिनट तक सदन की कार्यवाही स्थगित रही। विधानसभा अध्यक्ष ने होली की शुभकामनाओं के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

70 साल की महिला ने एडल्ट इंडस्ट्री में ली एंट्री, यूजर्स हुए हैरान

Next Post

सीएम योगी कल 82 बच्चों को देंगे मिलेगा लैपटॉप, पीकू का करेंगे शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Sugarcane
उत्तर प्रदेश

जलमग्न गन्ना खेतों में रोग व कीट के प्रबंध व बचाव के लिए विभाग ने कसी कमर

25/08/2025
CM Dhami
राजनीति

थराली क्षेत्र को भी धराली की तर्ज़ पर विशेष राहत और पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाए: सीएम धामी

25/08/2025
CM Yogi announced scholarship in the name of Group Captain
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप का किया ऐलान

25/08/2025
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में पर्यावरण विभाग होगा कार्बन क्रेडिट के लिए नोडल विभागः मुख्य सचिव

25/08/2025
Astronaut Group Captain Shubhanshu Shukla met CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जो मोमेंटम हमने बनाया है, वह हमारी स्पेस जर्नी को आगे बढ़ाने में बहुत मदद करेगा: शुभांशु

25/08/2025
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी कल 82 बच्चों को देंगे मिलेगा लैपटॉप, पीकू का करेंगे शुभारंभ

यह भी पढ़ें

Dimple Yadav

डिंपल यादव ने दाखिल किया नामांकन, पति अखिलेश यादव रहे मौजूद

16/04/2024
Loose Motion

दस्त से है बेहाल, राहत देंगे ये नुस्खे

16/10/2024
Gang Rape

महिला नेता के साथ गैंगरेप, इलाके में सांप्रदायिक तनाव

23/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version