• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह के गुरु की पुस्तक का किया विमोचन

Writer D by Writer D
11/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के गुरु जनवादी कवि उदय प्रताप सिंह के काव्य संग्रह ‘हिन्दुस्तान सबका है’ का विमोचन किया। राजधानी लखनऊ के क्लार्क अवध होटल में आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रमुख ने कहा कि उदय प्रताप सिंह को उन्होंने बचपन से देखा और सुना है।

पार्टी हो या समाज के लिए कोई बड़ा काम हो, उन्होंने हमेशा बढ़-चढ़ कर राय-मशवरा दिया है। वह राज्य सभा सांसद, लोक सभा सांसद रहे लेकिन सबसे बड़ी बात है कि वह नेता जी के गुरु रहे। उदय प्रताप सिंह ने जितनी हिंदी की सेवा की है बहुत कम ऐसे लोग होंगें। जब वह हिंदी संस्थान के अध्यक्ष थे, तब कभी भी उनकी बात नहीं काटी गई।

चाहे वह बजट बढ़ाने की बात रही हो या किसी पुरस्कार राशि को बढ़ाने की बात हो, हमेशा उनकी बात को सुना गया। हिंदी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष रहे उदय प्रताप सिंह की काव्य यात्रा के 75 वर्ष पूरा होने पर अक् और भारतीय ज्ञानपीठ के संयुक्त तत्वाधान में चुनिंदा कविताओं व गजलों का संग्रह “हिंदुस्तान सबका है ” निकाला गया है। संकलन स्वामी ओमा द अक् ने किया है।

सपा प्रमुख ने कार्यक्रम में खुलासा करते हुए कहा कि जिस समय नया मुख्यमंत्री कार्यालय बन रहा था, यह सोचा गया कि इससे अच्छी बिल्डिंग आस-पास ना हो। नई बिल्डिंग विधान सभा जैसी दिखे, लेकिन जो भी देखे वह कहे यह विधान सभा से भी सुंदर दिखती है। तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक को पता चला कि मुख्यमंत्री कार्यालय बन रहा है तो उन्होंने बताया कि मैंने कई बिल्डिंग के नाम बदले हैं।

वह नये मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम भी रखना चाहते थे। उन्होंने कई सुझाव भी दिए, लेकिन मैंने वह चुपचाप रख लिए। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम रखने के लिए उदय प्रताप सिंह से संपर्क किया। उन्होंने इसके लिए दो दिन का समय मांगा। दो दिन बाद नए मुख्यमंत्री कार्यालय का नाम लोक भवन के रूप में उदय प्रताप सिंह लेकर आए। क्योंकि यह भवन ऐसा है जहां लोगों से चुना व्यक्ति बैठता है।

फ्रंटलाइन वर्कर अलका पाण्डेय को लगी सबसे पहले एहतियाती डोज

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का गाना ‘ये समाजवादी झंडा’ भी उदय प्रताप सिंह ने ही लिखा है। यह गाना नेता जी मुलायम सिंह यादव ने उनसे लिखवाया था। जब भी यह गाना बजता है तो हम सभी सम्मान से खड़े हो जाते हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि उदय प्रताप सिंह ने समाज के लिए कविता लिखी है।

विश्व हिंदी दिवस के दिन ‘हिन्दुस्तान सबका है’ का विमोचन हुआ है। यह किताब समाज को दिशा दिखा रही है। इसमें समाजवादी कविताओं का संकलन है। समाज को जो आगे बढ़ाना चाहता है, उसे इस किताब को पढ़ना चाहिए। समाजवादियों ने साहित्यकारों को सम्मान दिया, इसलिए यशभारती सम्मान बंद कर दिया गया।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsmulayam singh yadavup news
Previous Post

फ्रंटलाइन वर्कर अलका पाण्डेय को लगी सबसे पहले एहतियाती डोज

Next Post

भाजपा में लगी इस्तीफे की झड़ी, स्वामी प्रसाद के बाद इन विधायकों ने भी छोड़ी पार्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sooji Pakora
Main Slider

बरसात का मौसम लगेगा और भी सुहाना जब मिल जाएगा इन पकौड़े का साथ

01/07/2025
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/07/2025
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/07/2025
President Draupadi
Main Slider

डॉक्टर कभी सेवानिवृत्त नहीं होता,स्वास्थ्य रूपी संपदा लोगों को देते जाइए, आपको सुकून मिलेगाः मुर्मू

30/06/2025
President Murmu
उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना

30/06/2025
Next Post

भाजपा में लगी इस्तीफे की झड़ी, स्वामी प्रसाद के बाद इन विधायकों ने भी छोड़ी पार्टी

यह भी पढ़ें

विश्व स्वास्थ्य संगठन बार-बार दिखा रहा भारत का गलत नक्शा

14/01/2021
Koffee with Karan

कॉफी विद करण में आमिर को आया गुस्सा, बोले- शो में बुलाकर बेज्जती करते हैं

02/08/2022
PM Modi

‘आस्था दिखाएं, एग्रेशन नहीं…’, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम मोदी ने मंत्रियों को दी नसीहत

09/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version