• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश यादव बोले- लोकतंत्र पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल, प्रदेश में अराजकता के हालात

Desk by Desk
29/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बीजेपी सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में शान्तिपूर्ण अहिसंक विरोध पर बर्बर लाठीचार्ज, न्याय के लिए आवाज उठाते युवाओं की गिरफ्तारी और अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की भाजपा सरकार का कृत्य अमानवीय और अलोकतांत्रिक हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आई है। क्रयशक्ति घटने से बाजार में मंदी है। किसान, नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। लोगों की नौकरियां छूट गई है। आने वाले दिन और संकट के हो सकते हैं। पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में अराजकता के हालात हैं। लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही है। अपराधियों को कानून का खौफ नहीं है। भाजपा सरकार ‘एक जिला, एक उत्पाद‘ को बढ़ावा देने की बात कहती है लेकिन हकीकत में ‘हर जिला, जमकर अपराध‘ का उसने नया माॅडल लांच कर दिया है।

‘अनलॉक 4.0’ : स्कूल-कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थान 30 सितंबर तक रहेंगे बंद

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का शिक्षा, शिक्षकों और शिक्षार्थियों के प्रति दृष्टिकोण मानवीयता से रहित है। जेईई और नीट की परीक्षाएं विरोध के बावजूद करने पर आमादा भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि इस परीक्षा के बाद किस तारीख से शिक्षण संस्थाएं खुलेंगी। कब चयन प्रक्रिया पूरी होगी, कब से कक्षाएं शुरू होंगी। उन्होंने राजभवन पर पार्टी के युवा संगठनों के प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी में किसी भी गलत आदमी के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है, पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता को अवसर और सम्मान मिलेगा। युवाओं का आव्हान किया कि वे वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बाइस में बाइसिकल का लक्ष्य बनाकर अभी से बूथस्तर तक मजबूती से समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। उन्होंने समाजवादी पार्टी का आव्हान तथा अगस्त क्रान्ति की समाजवादी दिशा पत्रकों को घर-घर तक प्रचारित करने को भी कहा।

श्री यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं सांसद मोहम्मद आज़म खां की सम्पत्ति और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रति जो रवैया अपनाया जा रहा है। वह द्वेषपूर्ण राजनीति को उजागर करता है। प्रदेश में जनता बेहाल है उसकी मुख्य समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। चुन-चुनकर बहुत पहले से निर्मित इमारतों को ध्वस्त किया गया है। भाजपा समझती है कि कुछ मकानों-इमारतों को गिराने से जनसमस्याओं का समाधान हो जाएगा, यह भाजपा की ऐसी भूल है जो उसे बहुत मंहगी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अन्याय के कारण युवाओं के सामने संकट की स्थिति पैदा हुई है। युवा पीढ़ी के लिए रोजगार नहीं है, शिक्षा संस्थानों में पढ़ाई बंद है, कोरोना की वजह से आर्थिक तंगी भी है। नीट, जेईई के मुद्दों पर भाजपा के अड़ियल रवैये से परीक्षार्थी सदमे में हैं। भाजपा सरकार को कोई चिंता नहीं है। चाहे युवा पीढ़ी को कितनी ही कीमत चुकानी पड़े। नौजवानों को भाजपा अपने विरोधी के रूप में देखती है और उसकी आवाज को कुचलने को आमादा है।

Tags: akhilesh yadavअखिलेश यादवविधानसभा चुनाव 2022समाजवादी पार्टीसांसद मोहम्मद आज़म खां
Previous Post

‘अनलॉक 4.0’: मेट्रो ट्रेनों का संचालन 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से होगा

Next Post

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अयोध्या विकास प्राधिकरण को सौंपा मंदिर का नक्शा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Desk

Desk

Related Posts

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
Next Post
राम मंदिर निर्माण का नक्शा

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने अयोध्या विकास प्राधिकरण को सौंपा मंदिर का नक्शा, जल्द शुरू होगा निर्माण

यह भी पढ़ें

Rakesh Tikait

राकेश टिकैत को धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी इंजीनियर ने बताई यह वजह

29/05/2021
sanjay singh

मोदी-योगी के फरमान से नहीं, बाबा साहेब के संव‍िधान से चलेगा देश : संजय स‍िंह

07/11/2021
petrol-diesel price

डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, 17वें दिन भी पेट्रोल की कीमत स्थिर

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version