• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

Writer D by Writer D
02/06/2026
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody

Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। मध्य प्रदेश की चर्चित अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma Case) की संदिग्ध मौत के मामले में मंगलवार को सीबीआई ने 5 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने पर दोनों आरोपितों पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को भोपाल की सीजेएम विशेष अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उन्हें 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया।

दरअसल, सोमवार को सीन रीक्रिएशन के बाद आज मंगलवार को सीबीआई ने 5 दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने पर पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को भोपाल की सीजेएम विशेष अदालत में पेश किया। सीबीआई की ओर से आगे की पुलिस रिमांड न मांगे जाने पर न्यायालय ने दोनों आरोपिताें को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तहत 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर दोनों को जेल में अन्य सामान्य कैदियों से अलग बैरक में रखा जाएगा।

सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष के भीतर दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। आरोपित पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने अदालत के समक्ष ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव पर बेहद गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब समर्थ को जबलपुर अदालत में पेश किया गया था, तब वकील अनुराग श्रीवास्तव ने उनके बेटे समर्थ के साथ मारपीट की थी। इस आरोप का कड़ा विरोध करते हुए एडवोकेट अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि जबलपुर अदालत परिसर के भीतर चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अगर ऐसी कोई भी घटना हुई है, तो अदालत की फुटेज निकलवाकर दूध का दूध और पानी का पानी कर लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समर्थ को पहले जबलपुर अदालत में यह जवाब देना चाहिए कि वह फरारी के दौरान कहाँ और किसकी शह पर छिपा हुआ था।

सीबीआई की अब तक की जांच में भोपाल पुलिस के तत्कालीन जांच अधिकारी की एक बेहद गंभीर और संदेहास्पद लापरवाही उजागर हुई है, जिसने इस पूरे मामले को आत्महत्या से हत्या के एंगल की तरफ मोड़ दिया। जिस ‘लिगेचर बेल्ट’ (फंदे के रूप में इस्तेमाल बेल्ट) के सहारे ट्विशा का शव लटका मिला था, उसे कायदे से तुरंत सील कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाना था। जांच में खुलासा हुआ है कि तत्कालीन जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर (एसआई) दिनेश शर्मा ने इस महत्वपूर्ण साक्ष्य को सुरक्षित करने के बजाय करीब दो दिनों तक अपनी निजी कार में ही लावारिस पटक कर रखा था।

एम्स अस्पताल में हुए ट्विशा के पोस्टमॉर्टम के दौरान भी डॉक्टरों को यह बेल्ट मुहैया नहीं कराई गई थी। बाद में जब परिजनों ने सवाल उठाए और मामला तूल पकड़ने लगा, तब कहीं जाकर इसे एफएसएल भेजा गया। स्थानीय पुलिस विभाग ने अब तक एसआई दिनेश शर्मा पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है, लेकिन सीबीआई इस संदिग्ध भूमिका को लेकर उन्हें पूछताछ के लिए कड़ा नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

सीबीआई की रिमांड के दौरान समर्थ और उसकी मां गिरिबाला ने अपने ऊपर लगे मारपीट, प्रताड़ना और सबूतों से छेड़छाड़ के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका दावा है कि ट्विशा (Twisha Sharma) के साथ उनके पारिवारिक संबंध पूरी तरह सामान्य थे।

वहीं दूसरी ओर, जांच के दौरान एक नया वित्तीय एंगल भी सामने आया है। पता चला है कि ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) जिस कंपनी में बतौर मॉडल एवं एक्ट्रेस कार्यरत थीं, वहां से उन्हें पिछले 6-7 महीनों से नियमित वेतन नहीं मिला था। सीबीआई अब इस बात की भी गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या इस गैर-भुगतान के कारण उपजे आर्थिक तनाव और पारिवारिक विवाद ने मिलकर ट्विशा (Twisha Sharma) की मानसिक स्थिति पर कोई विपरीत असर डाला था, जिसके चलते सोमवार को किए गए सीन रीक्रिएशन के इलेक्ट्रॉनिक व फोरेंसिक डेटा का मिलान इन बयानों से किया जा रहा है।

Tags: Twisha Case
Previous Post

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

Next Post

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

यह भी पढ़ें

भारत-ताइवान दोस्ती Indo-Taiwan

भारत-ताइवान दोस्ती से आग बबूला ड्रैगन, कहा- हिंदुस्तान का होगा बड़ा नुकसान

22/10/2020
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात

01/09/2024
AK Sharma

एके शर्मा से सिंगापुर के ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री मिनिस्ट्री के सीनियर डायरेक्टर ने की मुलाकात

20/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version