• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के नेतृत्व में सभी जातियों का विकास हुआ : संजय निषाद

Writer D by Writer D
12/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद (Sanjay Nishad) कहा कि भाजपा ने पिछड़ों को सम्मान दिया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों को मिला। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा-नीत गठबंधन की सत्ता आयी।

डॉ. निषाद ने शनिवार को ताज होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी हर सीट पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने जाकर प्रचार किया जिसका परिणाम सबके सामने है। अब हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा हमें सम्मान देगी। हमने छोटे भाई के रूप में काम किया है। जो भी मोदी एवं योगी का फैसला होगा वह स्वीकार्य होगा।

संजय निषाद ने नड्डा से की मुलाक़ात, सीएम योगी भी रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि भाजपा और निषाद पार्टी अलग नहीं है, दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। आरक्षण हमारी प्रमुख मांग है। निषाद समाज को आरक्षण दिलवाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमने भाजपा की हारी हुई सीटों पर जीत कर दिखाया है। हमें आरक्षण चाहिए। मंत्री पद के सवाल पर कहा कि हमें उम्मीद है कि वह निश्चित रूप से छोटे भाई को सम्मान देंगे।

‘सबका साथ सबका विकास’ होना चाहिए, हर आदमी का वोट बराबर : संजय निषाद

उन्होंने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों दल जब सत्ता में आते थे तो अपनी जातियों के विकास पर ध्यान देते थे, लेकिन भाजपा के नेतृत्व में सभी जातियों का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे प्रभु श्रीराम ने निषादराज को गले लगाया था। ठीक उसी तरह मोदी और योगी ने उनको प्यार एवं स्नेह दिया। लोगों ने कहा था कि भाजपा जिसको भी लाती है उसको बढ़ने नहीं देती है। यह बात अफवाह है। भाजपा ने हमको बढ़ाने का काम किया है।

अमित शाह के साथ बैठक में CM योगी के साथ संजय निषाद भी हुए शामिल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

डॉ. निषाद ने बताया कि हमारे छह विधायक हैं। इसके अलावा भाजपा के सिंबल से जीते हैं। ऐसे में अब हमारे पास 11 विधायक हो गए हैं। अपने विधायकों से कहा है कि वह मर्यादित रहकर काम करें। अपने शब्दों के चयन पर विशेष ध्यान देंगे। भाजपा के साथ मित्रवत संबंध बरकरार रखेंगे।

Tags: Election 2022election resultelections 2022pm modiUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up election countingup election resultYogi Adityanathचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

निकिता से जल्द शादी कर सकते हैं जुबिन नौटियाल

Next Post

क्या है ‘ओनोमैटोमेनिया’, इस बीमारी का दिमाग पर क्या होते हैं असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
onomatomania

क्या है 'ओनोमैटोमेनिया', इस बीमारी का दिमाग पर क्या होते हैं असर

यह भी पढ़ें

Coconut Oil

लोहड़ी बिना पार्लर जाए मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

06/01/2025
share market

लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार की तेज शुरुआत, सेंसेक्स ने भी दिखाई छलांग

03/12/2021
अंधविश्वास Superstition

अंधविश्वास : बांदा जिले में युवक ने जीभ काट कर मंदिर में चढ़ाया

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version