• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को किया तलब, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
avnish awasthi

avnish awasthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा दाखिल व्यक्तिगत हलफनामे को ‘मिसलीड’ (भ्रमित करने वाला मानते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में तलब किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने सुपारी और तंबाकू के एक व्यापारी  की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने अपर मुख्य सचिव (गृह) के अलावा एसपी जालौन रवि कुमार और पुलिस उप निरीक्षक नदी गांव केदार सिंह को भी हाजिर होने का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ प्रतिकूल आदेश पारित किया जाए और भारी हर्जाना लगाया जाए?

कोर्ट ने कहा कि हलफनामे में यह नहीं बताया कि सामान्य तौर पर व्यावसायिक माल के आवागमन में किस प्राधिकार से हस्तक्षेप कर सकते हैं। यह भी नहीं बताया गया कि क्या कोई संज्ञेय अपराध हुआ है? हलफनामे में यह भी नहीं बताया कि किस अधिकार से माल को लेकर अधिकारियों द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। कोर्ट ने अपर मुख्य सचिव गृह से व्यापार नीति पेश करने को कहा है। याचिका की सुनवाई 25अगस्त बुधवार को होगी।

दिवंगत कल्याण सिंह की कलश यात्रा निकालेगी BJP, इन नदियों में होगा विसर्जन

कोर्ट ने कहा कि 13 अगस्त व 18 अगस्त 2021 को विस्तृत आदेश दिया गया था. इसके बावजूद अधिकारियों के असंवैधानिक, मनमाने व अवैध कार्यवाई को संरक्षण देने के रवैए में बदलाव नहीं आया है। कोर्ट ने कहा इन अधिकारियों को तलब करने के अलावा कोर्ट के पास अन्य कोई विकल्प नहीं बचा है। जिस पर अधिकारियों को तलब किया गया है।

गौरतलब है कि पीठ ने इससे पहले 13 अगस्त को व्यापारी की याचिका पर एसपी और एसआई से जवाब मांगा था, लेकिन उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर पीठ ने 18 अगस्त को अवस्थी को 24 अगस्त तक मामले में अपना हलफनामा दाखिल करने को कहा था, लेकिन निर्धारित समय सीमा से एक दिन पहले यानी 23 अगस्त को दायर किए गए अवस्थी के हलफनामे से असंतुष्ट पीठ ने उन्हें एसपी और एसआई के साथ अदालत में तलब किया। साथ ही उनसे यह बताने के लिए कहा कि भ्रामक हलफनामा दाखिल करने के लिए उनकी क्यों न निंदा की जाये और उनपर जुर्माना लगाया जाये।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पूर्व विधायक को मिली 25 साल की कैद की सजा

अदालत ने अवस्थी को राज्य में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के बारे में वास्तविक तथ्य अपने सामने पेश करने को भी कहा। 13 अगस्त को पहले एसआई के हलफनामे को खारिज करते हुए, कोर्ट ने कहा था कि यह प्राथमिकी सब इंस्पेक्टर के गलत इरादे और व्यापार एवं वाणिज्य के मुक्त प्रवाह में बाधा को दर्शाती है। इसके साथ ही कोर्ट ने एसपी को मामले में एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था। 18 अगस्त को, पीठ ने एसपी के हलफनामे को भी यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि न तो याचिकाकर्ताओं की दलीलों का जवाब दिया गया और न ही अदालत के सवालों का जवाब।

Tags: Avnish AwasthiLucknow News
Previous Post

सिपाही से इन्सास रायफल लूटने वाला बदमाश एंकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली

Next Post

दरोगा के पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post
murder

दरोगा के पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

hima das

एथलीट हिमा का टोक्यो ओलंपिक से बाहर रहना तय, खेलमंत्री ने कहा- दिल छोटा न करें

30/06/2021
PM Modi

उत्तराखंड में पीएम मोदी बोले, देश में चलाएं वेड इन इंडिया मूवमेंट

08/12/2023
Dearness Allowances

होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने 5 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

07/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version