• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाज को गुमराह करने के लिए लगाए जा रहे आरोप : चंपत राय

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
champat rai

champat rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का परकोटा और रिटेनिंग दीवार वास्तु के अनुसार सुधारने के लिए, मंदिर परिसर के पूर्व और पश्चिम दिशा में यात्रियों के आवागमन मार्ग को सुलभ बनाने के लिए खुला मैदान रखने के लिए, साथ ही मंदिर परिसर सुरक्षा के लिए पास पड़ोस के कुछ छोटे बड़े मंदिर, गृहस्थों के मकान खरीदना आवश्यक है। जिनसे खरीदा जाएगा उनके पुनर्वास के लिए उन्हें अन्यत्र कहीं भूमि भी दी जाएगी, इस कार्य के लिए भूमि की खरीदारी की जा रही है।

चंपत राय ने जारी वक्तव्य में बताया है कि क्रय विक्रय का यह कार्य आपस के संवाद और परस्पर पूर्ण सहमति के आधार पर किया जा रहा है। सहमति के पश्चात सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होते हैं। सभी प्रकार की कोर्ट फीस व स्टैंप पेपर की खरीदारी ऑनलाइन की जा रही है, सहमत पत्र के आधार पर भूमि की खरीदारी हो रही है, उसी के अनुसार सम्पूर्ण मूल विक्रेता के खाते में स्थानांतरित किया जाता है।

लम्बे समय बाद हुई योगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

उन्होंने बताया कि 9 नवम्बर 2019 को श्रीराम जन्म भूमि पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के पश्चात अयोध्या में भूमि खरीदने के लिए देश के असंख्य लोग आने लगे, उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए बड़ी मात्रा में भूमि खरीद रही है। इस कारण अयोध्या में एकाएक जमीनों के दाम बढ़ गए। जिस भूखंड पर अखबारी चर्चा चलाई जा रही है, यह भूखंड रेलवे स्टेशन के पास बहुत प्रमुख स्थान है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अभी तक जितनी भूमि क्रय की है वह खुले बाजार की कीमत से बहुत कम मूल्य पर खरीदी है। उक्त भूमि को खरीदने के लिए वर्तमान विक्रेता गणों ने वर्षों पूर्व जिस मूल पर रजिस्टर्ड अनुबंध किया था, उस भूमि को उन्होंने 18 मार्च 2021 को बैनामा कराया तत्पश्चात ट्रस्ट के साथ अनुबंध किया।

उन्होंने कहा कि जो कतिपय राजनीतिक लोग इस सम्बंध में प्रचार कर रहे हैं, वह भ्रामक है। समाज को गुमराह करने के लिए है सम्बंधित व्यक्ति राजनीतिक है, अतः राजनीति विद्वेष से प्रेरित है।

सपा के नेताओं को सरकार की उपलब्धियां चुभ रही हैं : सुरेश खन्ना

उल्लेखनीय हैं कि सपा नेता व पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने रविवार को ट्रस्ट पर दो करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदने का आरोप लगाया है। सपा नेता पवन पांडेय ने ट्रस्ट पर आरोप लगाते हुए कहा कि दो करोड़ की जमीन 18 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह भगवान राम का अपमान है।

Tags: ayodhya newsAyodhya News in HindiChampat RaiRam mandir constructionram mandir newsram mandir scamup news
Previous Post

लम्बे समय बाद हुई योगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर

Next Post

मोटे अनाजों के लिये नई हरित क्रान्ति लाने की जरूरत : आनंदीबेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Oil
Main Slider

बालों में न लगाए ये तेल, उड़ा देंगे सिर के हेयर

08/11/2025
Bleach
Main Slider

फेस पर ब्लीच लगाने के बाद होती हैं जलन, तो ट्राई करें ये हैक्स

08/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा करेंगे नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में प्रतिभाग

07/11/2025
Anand Bardhan
राजनीति

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

07/11/2025
Savin Bansal
राष्ट्रीय

पीएम की ड्यूटी में भूल-चूक के लिए कोई स्थान नही, डीएम ने दिये सख्त निर्देश

07/11/2025
Next Post
Anandiben

मोटे अनाजों के लिये नई हरित क्रान्ति लाने की जरूरत : आनंदीबेन

यह भी पढ़ें

Corn Salsa

मेहमानों के लिए बनाए मेक्सिकन डिश कॉर्न सालसा, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

11/09/2025
भीषण आग

नोएडा : दवा कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की एक दर्जन गाडियां मौके पर

23/09/2020

एयरफोर्स की ड्रेस में अनिल कपूर ने लांघी सीमा! वायुसेना ने ट्वीट कर दी

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version