Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ब्रेकअप की खबरों के बीच श्रद्धा ने शेयर की नई तस्वीर, कैप्शन में लिखा- और…

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हमेशा से ही अपनी लवलाइफ पर कुछ भी बोलने से बचती रही हैं। बॉलीवुड गलियारे से हमेशा यही बात सामने आई कि वह फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) को डेट कर रही हैं।

दोनों कॉलेज के समय से ही एक-दूसरे को जानते हैं और लम्बे समय से दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की राहें अब हमेशा-हमेशा के लिए अलग (Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha Breakup) हो चुकी हैं। इस बीच श्रद्धा कपूर की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि श्रद्धा और रोहन ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रिश्ता खत्म कर लिया है। यह फैसला दोनों ने फरवरी के महीने में ही लिया है। बता दें कि दोनों के ब्रेकअप की खबर को इस बात से भी हवा मिल रही है कि श्रद्धा कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में रोहन श्रेष्ठा शामिल नहीं हुए थे। बीते 3 मार्च को ही श्रद्धा कपूर ने गोवा में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और वहां से लौटते वक्त वह एयरपोर्ट पर अकेली ही नजर आई थी।

विक्की-कटरीना की शादी के बाद श्रद्धा कपूर लेंगी सात फेरे, पद्मिनी कोल्हापुरे ने दी हिंट

फिलहाल तो दोनों की ओर से ब्रेकअप की खबर पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन इस बीच श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर नो मेकअप लुक की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘और सुनाओ..???’

बर्थडे पर श्रद्धा कपूर ने पेस्टल ग्रीन कलर लहंगे में बिखेरे जलवे

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र कई बार किया जा चुका है कि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा के रिश्ते को शक्ति कपूर की ओर से हरी झंडी नहीं मिल पाई है। एक्ट्रेस की शादी की खबरों पर शक्ति कपूर ने अपनी चुप्पी भी तोड़ने की कोशिश की थी। एक इंटरव्यू के दौरान शक्ति कपूर ने कहा था, ‘किसी की भी शादी नहीं हो रही है, श्रद्धा अभी अपने करियर को लेकर व्यस्त है।

Exit mobile version